बन में वीराँ थी नजर शहर मे दिल रोता है - गुलाम मोहम्मद क़ासिर

गुलाम मोहम्मद क़ासिरगुलाम मोहम्मद क़ासिर4 Sept 1944 – 20 Sept 1999

3 min read · 12.4K reads

बन में वीराँ थी नजर शहर मे दिल रोता है
जिंदगी से ये मेरा दूसरा समझौता है

लहलहाते हुए ख्वाबों से मेरी आँखों तक
रत-जगे काश्त न कर ले तो वो कब सोता है

जिस को इस फस्ल में होना है बराबर का शरीक
मेरे एहसास में तन्हाइयाँ क्यूँ बोता है

नाम लिख लिख के तेरा फूल बनाने वाला
आज फिर शबनमीं आँखों से वरक धोता है

तेरे बख्शे हुए इक गम का करिश्मा है कि अब
जो भी गम हो मेरे मेयार से कम होता है

सो गए शहर-ए-मोहब्बत के सभी दाग ओ चराग
एक साया पस-ए-दीवार अभी रोता है

ये भी इक रंग है शायद मेरी महरूमी का
कोई हँस दे तो मोहब्बत गुमाँ होता है
गुलाम मोहम्मद क़ासिर
About the poet

गुलाम मोहम्मद क़ासिर

View profile & all 16 Poems / Stories

More from गुलाम मोहम्मद क़ासिर

  1. आँख से बिछड़े काजल को तहरीर बनाने वाले - गुलाम मोहम्मद क़ासिर

    आँख से बिछड़े काजल को तहरीर बनाने वालेमुश्किल मे पड़ जाएँगे तस्वीर बनावे वाले

    12.4K reads
  2. अकेला दिन है कोई और न तन्हा रात होती है - गुलाम मोहम्मद क़ासिर

    अकेला दिन है कोई और न तन्हा रात होती हैमैं जिस पल से गुजरता हूँ मोहब्बत साथ होती है

    12.4K reads
  3. बगैर उस के अब आराम भी नहीं आता - गुलाम मोहम्मद क़ासिर

    बगैर उस के अब आराम भी नहीं आतावो शख्स जिस का मुझे नाम भी नहीं आता

    12.4K reads
  4. गलियों की उदासी पूछती है घर का सन्नाटा कहता है - गुलाम मोहम्मद क़ासिर

    गलियों की उदासी पूछती है घर का सन्नाटा कहता हैइस शहर का हर रहने वाला क्यूँ दूसरे शहर में रहता है

    12.4K reads
  5. कश्ती भी नहीं बदली दरिया भी नहीं बदला - गुलाम मोहम्मद क़ासिर

    कश्ती भी नहीं बदली दरिया भी नहीं बदलाऔर डूबने वालों का जन्बा भी नहीं बदला

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like