मेरी डाइरी - नज़्म

गुल गुलशनगुल गुलशन

1 min read · 12.4K reads

मेरी पुरानी बोसीदा डायरी के पन्नों पर कुछ पुरानी यादों के साए हैं

कुछ पुरानी ग़ज़लें हैं

कुछ अधूरी नज़्में हैं

सोचती हूँ उन नज़्मों को मुकम्मल कर लूँ

फिर सोचती हूँ ये नज़्में तो मेरी मोहब्बत से वाबस्ता हैं

और मोहब्बत तुम बिन अधूरी है

बताओ तुम ही कैसे इन नज़्मों को कम करूँ

कैसे वो अन-कही ग़ज़लें

सुनाऊँ तुम्हें कि जिन में

तड़प रही है मोहब्बत

मचल रही है उल्फ़त

तेरी जुस्तुजू

तेरी तलाश जारी है

ज़िंदगी मुझ पे भारी है

सोचती हूँ कहाँ जा के पनाह लूँ

वादी-ए-मोहब्बत में या अपनी अधूरी नज़्मों में

गुल गुलशन
About the poet

गुल गुलशन

View profile & all 7 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like