ख़त - नज़्म

गुल गुलशनगुल गुलशन

1 min read · 12.4K reads

वक़्त जो तुम को कभी मिले तो

ख़त का मेरे जवाब लिखना

सलाम दुआ तुम लिखो न चाहे

हाल कैसा है यार लिखना

लिखना कि फ़ुर्सतों में कभी

याद मेरी तो आई होगी

मुझे बताना कि पहली बारिश में

भीगे थे जो साथ हम तुम

क्या वो लम्हे साअ'तें

महफ़ूज़ हैं निगाहों में

अगर हाँ

तो समझो

तुम मेरी ज़ात से मुंसलिक हो

और मैं तुम्हारी रूह से वाबस्ता हूँ

गुल गुलशन
About the poet

गुल गुलशन

View profile & all 7 Poems / Stories