कितना अच्छा लगता है - नज़्म

गुल गुलशनगुल गुलशन

1 min read · 12.4K reads

चाँद है कितना तन्हा सा

रात भी कितनी अकेली है

रात की तारीकी में खो जाना

कितना अच्छा लगता है

मैं भी चंद ख़्वाब समेटे

रात की गोद में आ बैठी हूँ

जागती आँख में

सपने समोना

कितना अच्छा लगता है

तन्हा रात और तन्हा मैं

दोनों बातें करते हैं

यूँ तन्हाई में बातें करना

कितना अच्छा लगता है

तारों की झिलमिल जगती फिर सो जाती है

इन तारों को तकते रहना

कितना अच्छा लगता है

दुनिया के फ़रेब मक्कारी से

ये बे-जान नज़्ज़ारे बेहतर हैं

सब से छुप कर इन में खोना

कितना अच्छा लगता है

गुल गुलशन
About the poet

गुल गुलशन

View profile & all 7 Poems / Stories