दूसरे शहर में - गोविन्द माथुर

गोविन्द माथुरगोविन्द माथुर4 Sept 1945

5 min read · 12.4K reads

दूसरे शहर में घर नहीं होता
समाचार-पत्र में नहीं मिलते
अपने शहर के समाचार

दूसरे शहर में
सड़क पर चलते हुए
ये अहसास साथ चलता
यहाँ इस शहर में
मुझे कोई नहीं पहचानता

घर से दूर
अधिक याद आता है घर
बार बार याद आते है बच्चे
लौट आए होंगे स्कूल से
खेल रहे होंगे शायद
पूछ रहे होंगे मम्मी से
कल सुबह तो आ ही जाएँगे पापा

दूसरे शहर में ठण्ड
अधिक लगती है
थक जाता हूँ बहुत जल्दी
दूसरे शहर में
मुझे नींद नहीं आती

रहता है पेट ख़राब
खाना कम खाता हूँ
सिगरेट ज्यादा पीता हूँ

दूसरे शहर की इमारते
लगती है अजायबघर
लड़कियां लगती है खूबसूरत
दूसरा शहर लगता है
दूसरे देश में

दूसरे शहर से
अपना शहर लगता है
बहुत दूर

दूसरे शहर से
लौट कर अच्छा लगता है
नक्शे में ढूँढना
दूसरा शहर
गोविन्द माथुर
About the poet

गोविन्द माथुर

View profile & all 54 Poems / Stories

More from गोविन्द माथुर

  1. दीवारों के पर कितनी धूप - गोविन्द माथुर

    धूप के पेड़ पर कैसे शबनम उगे,बस यही सोच कर सब परेशान हैंमेरे आँगन में क्या आज मोती झरे,लोग उलझन में हैं और हैरान हैं

    12.3K reads
  2. उदाहरण के लिए आदमी - गोविन्द माथुर

    धूप के पेड़ पर कैसे शबनम उगे,बस यही सोच कर सब परेशान हैंमेरे आँगन में क्या आज मोती झरे,लोग उलझन में हैं और हैरान हैं

    12.4K reads
  3. दीवारों के ऊपर कितनी धूप - गोविन्द माथुर

    धूप के पेड़ पर कैसे शबनम उगे,बस यही सोच कर सब परेशान हैंमेरे आँगन में क्या आज मोती झरे,लोग उलझन में हैं और हैरान हैं

    12.3K reads
  4. नमक की तरह - गोविन्द माथुर

    धूप के पेड़ पर कैसे शबनम उगे,बस यही सोच कर सब परेशान हैंमेरे आँगन में क्या आज मोती झरे,लोग उलझन में हैं और हैरान हैं

    12.4K reads
  5. डर - गोविन्द माथुर

    जबकि कोई दुश्मन नहीं है मेराफिर भी डरा हुआ रहता हूँ

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like