नमक की तरह - गोविन्द माथुर

गोविन्द माथुरगोविन्द माथुर4 Sept 1945

4 min read · 12.4K reads

धूप के पेड़ पर कैसे शबनम उगे,बस यही सोच कर सब परेशान हैं
मेरे आँगन में क्या आज मोती झरे,लोग उलझन में हैं और हैरान हैं

तुमसे नज़रें मिलीं ,दिल तुम्हारा हुआ,धड़कनें छिन गईं तुम बिछड़ भी गए
आँखें पथरा गईं,जिस्म मिट्टी हुआ अब तो बुत की तरह हम भी बेजान हैं

डूब जाओगे तुम ,डूब जाउँगा मैं और उबरने न देगी नदी रेत की
तुम भी वाकि़फ़ नहीं मैं भी हूँ बेख़बर,प्यार की नाव में कितने तूफ़ान हैं

डूब जाता ये दिल, टूट जाता ये दिल, शुक्र है ऐसा होने से पहले ही खु़द
दिल को समझा लिया और तसल्ली ये दी अश्क आँखों में कुछ पल के मेहमान हैं

ज़ख़्म हमको मिले,दर्द हमको मिले और ये रुस्वाइयाँ जो मिलीं सो अलग
बोझ दिल पर ज़्यादा न अब डालिए आपकी और भी कितने एहसान हैं
गोविन्द माथुर
About the poet

गोविन्द माथुर

View profile & all 54 Poems / Stories

More from गोविन्द माथुर

  1. दीवारों के पर कितनी धूप - गोविन्द माथुर

    धूप के पेड़ पर कैसे शबनम उगे,बस यही सोच कर सब परेशान हैंमेरे आँगन में क्या आज मोती झरे,लोग उलझन में हैं और हैरान हैं

    12.4K reads
  2. उदाहरण के लिए आदमी - गोविन्द माथुर

    धूप के पेड़ पर कैसे शबनम उगे,बस यही सोच कर सब परेशान हैंमेरे आँगन में क्या आज मोती झरे,लोग उलझन में हैं और हैरान हैं

    12.4K reads
  3. दीवारों के ऊपर कितनी धूप - गोविन्द माथुर

    धूप के पेड़ पर कैसे शबनम उगे,बस यही सोच कर सब परेशान हैंमेरे आँगन में क्या आज मोती झरे,लोग उलझन में हैं और हैरान हैं

    12.3K reads
  4. डर - गोविन्द माथुर

    जबकि कोई दुश्मन नहीं है मेराफिर भी डरा हुआ रहता हूँ

    12.4K reads
  5. स्मृति-1 - गोविन्द माथुर

    ठहरता नहीं कोई पलठहरता नहीं बहता हुआ जल

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like