डर - गोविन्द माथुर

गोविन्द माथुरगोविन्द माथुर4 Sept 1945

4 min read · 12.4K reads

जबकि कोई दुश्मन नहीं है मेरा
फिर भी डरा हुआ रहता हूँ
डर है कि निकलता ही नहीं

दिखने में तो कोई दुश्मन नहीं लगता
फिर भी पता नहीं
मन ही मन
किसी ने पाल रखी हो दुश्मनी

ये सही है कि
मैंने किसी का हक नहीं मारा
किसी कि ज़मीन-जायदाद नहीं दबाई
किसी को अपशब्द नहीं कहे
फिर भी मुझे शक है
किसी भी दिन सामने आ सकता है दुश्मन

सच और खरी-खरी कहना
हँसी-हँसी में कटाक्ष करना
झूठी प्रशंसा नहीं करना
इतना बहुत है
किसी को दुश्मन बनाने के लिए

सुझाव भी सहजता से नहीं लेते
आलोचना तो बिलकुल बर्दाश्त नहीं करते
किसी भी दिन मार सकते है चाक़ू

सोचता हूँ चुप रहूँ
पर कुछ भी नहीं बोलने को भी
अपमान समझते है लोग
गोविन्द माथुर
About the poet

गोविन्द माथुर

View profile & all 54 Poems / Stories

More from गोविन्द माथुर

  1. दीवारों के पर कितनी धूप - गोविन्द माथुर

    धूप के पेड़ पर कैसे शबनम उगे,बस यही सोच कर सब परेशान हैंमेरे आँगन में क्या आज मोती झरे,लोग उलझन में हैं और हैरान हैं

    12.3K reads
  2. उदाहरण के लिए आदमी - गोविन्द माथुर

    धूप के पेड़ पर कैसे शबनम उगे,बस यही सोच कर सब परेशान हैंमेरे आँगन में क्या आज मोती झरे,लोग उलझन में हैं और हैरान हैं

    12.4K reads
  3. दीवारों के ऊपर कितनी धूप - गोविन्द माथुर

    धूप के पेड़ पर कैसे शबनम उगे,बस यही सोच कर सब परेशान हैंमेरे आँगन में क्या आज मोती झरे,लोग उलझन में हैं और हैरान हैं

    12.3K reads
  4. नमक की तरह - गोविन्द माथुर

    धूप के पेड़ पर कैसे शबनम उगे,बस यही सोच कर सब परेशान हैंमेरे आँगन में क्या आज मोती झरे,लोग उलझन में हैं और हैरान हैं

    12.4K reads
  5. स्मृति-1 - गोविन्द माथुर

    ठहरता नहीं कोई पलठहरता नहीं बहता हुआ जल

    12.3K reads

More Poetry & Stories You May Like