क़रार दे के किया जिसने बेक़रार मुझे - गोविन्द गुलशन

गोविन्द गुलशनगोविन्द गुलशन7 Sept 1957

3 min read · 12.4K reads

क़रार दे के किया जिसने बेक़रार मुझे
है इंतिज़ार उसी पल का इंतिज़ार मुझे

ये और बात कि आँसू हुए हैं ख़र्च मगर
समझ में आ गया ख़्वाबों का कारोबार मुझे

जो प्यास है तो क़रीब आओ और बुझालो प्यास
मैं एक दरिया हूँ समझो न रेगज़ार मुझे

सदा-ए-दिल तो बहुत दूर तक पहुँचती है
पुकारते तो सही दिल से एक बार मुझे

उसे छुआ तभी दरवाज़ा-ए-यक़ीन खुला
नहीं था अपनी ही आँखों पे ऐतबार मुझे

वो फूल ख़ाना-ए-दिल में महकते रहते हैं
जो फूल दे के गई थी कभी बहार मुझे
गोविन्द गुलशन
About the poet

गोविन्द गुलशन

View profile & all 46 Poems / Stories

More from गोविन्द गुलशन

  1. कर लिए मैंने मुहब्बत में अना के टुकड़े - गोविन्द गुलशन

    कर लिए मैंने मौहब्बत में अना के टुकड़ेरह गए पास मेरे मेरी वफ़ा के टुकड़े

    12.4K reads
  2. हमारे चाहने वाले बहुत हैं - गोविन्द गुलशन

    हमारे चाहने वाले बहुत हैंमगर दिल देखिए छाले बहुत हैं

    12.4K reads
  3. वहाँ चराग़ यहाँ रौशनी का साया है - गोविन्द गुलशन

    वहाँ चराग़ यहाँ रौशनी का साया हैसफ़र के बाद उजाला क़रीब आया है

    12.4K reads
  4. लफ़्ज़ अगर कुछ ज़हरीले हो जाते हैं - गोविन्द गुलशन

    लफ़्ज़ अगर कुछ ज़हरीले हो जाते हैंहोंठ न जाने क्यूँ नीले हो जाते हैं

    12.4K reads
  5. हमारे जैसा बुरा उसका हाल था ही नहीं - गोविन्द गुलशन

    हमारे जैसा बुरा उसका हाल था ही नहींमलाल कैसा, उसे तो मलाल था ही नहीं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like