काश! अपना भी कोई चाहने वाला हो जाए - गोविन्द गुलशन

गोविन्द गुलशनगोविन्द गुलशन7 Sept 1957

3 min read · 12.4K reads

काश ! अपना भी कोई चाहने वाला हो जाए
ज़िन्दगी जीने का अंदाज़, निराला हो जाए

इसक़दर तीरगी फैली है ज़मीं पर यारो
चाँद जो छत से उतर आए, तो काला हो जाए

मैं अगर चाहूँ तो, मिट जाए ग़रीबी मेरी
मेरी क़िस्मत में भी सोने का निवाला हो जाए

रौशनी कब से नज़रबंद है आँखों में तेरी
तू नज़र अपनी, उठादे तो उजाला हो जाए

रोज़ दिल तेरे लिए ये ही दुआ करता है
ऐ ग़ज़ल मेरी तेरा हुस्न दुबाला हो जाए
गोविन्द गुलशन
About the poet

गोविन्द गुलशन

View profile & all 46 Poems / Stories

More from गोविन्द गुलशन

  1. कर लिए मैंने मुहब्बत में अना के टुकड़े - गोविन्द गुलशन

    कर लिए मैंने मौहब्बत में अना के टुकड़ेरह गए पास मेरे मेरी वफ़ा के टुकड़े

    12.4K reads
  2. हमारे चाहने वाले बहुत हैं - गोविन्द गुलशन

    हमारे चाहने वाले बहुत हैंमगर दिल देखिए छाले बहुत हैं

    12.4K reads
  3. वहाँ चराग़ यहाँ रौशनी का साया है - गोविन्द गुलशन

    वहाँ चराग़ यहाँ रौशनी का साया हैसफ़र के बाद उजाला क़रीब आया है

    12.4K reads
  4. लफ़्ज़ अगर कुछ ज़हरीले हो जाते हैं - गोविन्द गुलशन

    लफ़्ज़ अगर कुछ ज़हरीले हो जाते हैंहोंठ न जाने क्यूँ नीले हो जाते हैं

    12.4K reads
  5. हमारे जैसा बुरा उसका हाल था ही नहीं - गोविन्द गुलशन

    हमारे जैसा बुरा उसका हाल था ही नहींमलाल कैसा, उसे तो मलाल था ही नहीं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like