इस लिए रहता नहीं कोई नया डर मुझमें - गोविन्द गुलशन

गोविन्द गुलशनगोविन्द गुलशन7 Sept 1957

3 min read · 12.4K reads

इस लिए रहता नहीं कोई नया डर मुझमें
आईना झाँकता रहता है बराबर मुझमें

मैं तो सहरा हूँ मगर मुझको है इतना मा’लूम
डूब जाता है क़रीब आके समंदर मुझमें

मुझको पत्थर ही में मूरत का गुमाँ होता है
बस गया है कोई एहसास का पैकर मुझमें

मेरी तक़दीर में ऐ दोस्त तेरा साथ नहीं
ढूँढना छोड़ दे तू अपना मुक़द्दर मुझमें

मैं तो तस्वीर हूँ आँसू की मुझे क्या मा’लूम
क़ैद रहते हैं कई दर्द के मंज़र मुझमें

मेरे साए पे करो वार मगर ध्यान रहे
कोई होता ही नहीं जिस्म से बाहर मुझमें
गोविन्द गुलशन
About the poet

गोविन्द गुलशन

View profile & all 46 Poems / Stories

More from गोविन्द गुलशन

  1. कर लिए मैंने मुहब्बत में अना के टुकड़े - गोविन्द गुलशन

    कर लिए मैंने मौहब्बत में अना के टुकड़ेरह गए पास मेरे मेरी वफ़ा के टुकड़े

    12.4K reads
  2. हमारे चाहने वाले बहुत हैं - गोविन्द गुलशन

    हमारे चाहने वाले बहुत हैंमगर दिल देखिए छाले बहुत हैं

    12.4K reads
  3. वहाँ चराग़ यहाँ रौशनी का साया है - गोविन्द गुलशन

    वहाँ चराग़ यहाँ रौशनी का साया हैसफ़र के बाद उजाला क़रीब आया है

    12.4K reads
  4. लफ़्ज़ अगर कुछ ज़हरीले हो जाते हैं - गोविन्द गुलशन

    लफ़्ज़ अगर कुछ ज़हरीले हो जाते हैंहोंठ न जाने क्यूँ नीले हो जाते हैं

    12.4K reads
  5. हमारे जैसा बुरा उसका हाल था ही नहीं - गोविन्द गुलशन

    हमारे जैसा बुरा उसका हाल था ही नहींमलाल कैसा, उसे तो मलाल था ही नहीं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like