इक परिन्दा आज मेरी छत पे मंडलाया तो है - गोविन्द गुलशन

गोविन्द गुलशनगोविन्द गुलशन7 Sept 1957

3 min read · 12.4K reads

इक परिन्दा आज मेरी छत पे मंडलाया तो है
डूबती आँखों में कोई अक्स गहराया तो है

देखिए अंजाम क्या होता है इस आग़ाज़ का
आज इक शीशा किसी पत्थर से टकराया तो है

डूबने वाले को तिनके का सहारा ही बहुत
एक साया-सा धुंधलके में नज़र आया तो है

नेकियाँ इंसान की मरती नहीं मरने के बाद
ये बुज़ुर्गों ने किताबों में भी फ़रमाया तो है

आहटें सुनता रहा हूँ देर तक क़दमों की मैं
कोई मेरे साथ चल कर दूर तक आया तो है

धूप के साए में गुलशन खु़द को समझाता हूँ यूँ
छत नहीं सर तो क्या सूरज का सरमाया तो है
गोविन्द गुलशन
About the poet

गोविन्द गुलशन

View profile & all 46 Poems / Stories

More from गोविन्द गुलशन

  1. कर लिए मैंने मुहब्बत में अना के टुकड़े - गोविन्द गुलशन

    कर लिए मैंने मौहब्बत में अना के टुकड़ेरह गए पास मेरे मेरी वफ़ा के टुकड़े

    12.4K reads
  2. हमारे चाहने वाले बहुत हैं - गोविन्द गुलशन

    हमारे चाहने वाले बहुत हैंमगर दिल देखिए छाले बहुत हैं

    12.4K reads
  3. वहाँ चराग़ यहाँ रौशनी का साया है - गोविन्द गुलशन

    वहाँ चराग़ यहाँ रौशनी का साया हैसफ़र के बाद उजाला क़रीब आया है

    12.4K reads
  4. लफ़्ज़ अगर कुछ ज़हरीले हो जाते हैं - गोविन्द गुलशन

    लफ़्ज़ अगर कुछ ज़हरीले हो जाते हैंहोंठ न जाने क्यूँ नीले हो जाते हैं

    12.4K reads
  5. हमारे जैसा बुरा उसका हाल था ही नहीं - गोविन्द गुलशन

    हमारे जैसा बुरा उसका हाल था ही नहींमलाल कैसा, उसे तो मलाल था ही नहीं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like