अपने अंजाम से डरता हूँ मैं's image
0248

अपने अंजाम से डरता हूँ मैं

ShareBookmarks

अपने अंजाम से डरता हूँ मैं

दिल धड़कता है कि सच्चा हूँ मैं

मेरा साक़ी है बड़ा दरिया-दिल

फिर भी प्यासा हूँ कि सहरा हूँ मैं

और किस को हो मिरे ज़हर की ताब

अपने ही आप को डसता हूँ मैं

क्यूँ करूँ पैरवी-ए-गौतम ओ क़ैस

जब भरे घर में भी तन्हा हूँ मैं

था वो कुछ हम से ज़ियादा ही मरीज़

जिस का दावा था मसीहा हूँ मैं

क्या नहीं है कोई मय होश-गुदाज़

जितनी पीता हूँ सँभलता हूँ मैं

Read More! Learn More!

Sootradhar