इश्क़ में कब ये ज़रूरी है कि रोया जाए

Gopal MittalGopal Mittal1 Jan 1906 – 1 Jan 1993

1 min read · 12.8K reads

इश्क़ में कब ये ज़रूरी है कि रोया जाए

ये नहीं दाग़-ए-नदामत जिसे धोया जाए

दोपहर हिज्र की तपती हुई सर पर है खड़ी

वस्ल की रात को शिकवों में न खोया जाए

उलझे अब पंजा-ए-वहशत न गरेबानों से

आज उसे सीना-ए-आ'दा में गड़ोया जाए

एक ही घूँट सही आज तो पी ले ज़ाहिद

कुछ न कुछ ज़ोहद की ख़ुश्की को समोया जाए

जितने भी दाग़ रऊनत के हैं धुल जाएँगे

हौज़-ए-मय में तुझे शैख़ आज डुबोया जाए

Gopal Mittal
About the poet

Gopal Mittal

Gopal Mittal (1906–1993) (Urdu:گوپال مِتّل) was an Urdu poet, writer, critic and journalist. Gopal Mittal was a progressive writer and a creative writer. He has written some of the finest verses on "man and his destiny." "His complete works published in 1994…

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like