मेरे प्रथम गीत में मधुता - गिरीष बिल्लोरे मुकुल

गिरीष बिल्लोरे मुकुलगिरीष बिल्लोरे मुकुल29 Sept 1963

4 min read · 12.4K reads


मेरे प्रथम गीत में मधुता
मेरी प्रथम गीत का कारन
तुमको भूल न पाऊँ मुग्धा
तुम नित बसतीं मन के आँगन
प्रथम गीत अरु प्रथम प्रीत को
कौन भुला पाया है अब तक!
नेह निमंत्रण प्रियतम तुम्हरा
गूँज रहा कानों में अब तक!!
हँसीं तुम्हारी ऐसी जैसे वीना के तारों का वादन!!
याद करो वो प्रेम संदेसा
लिख के तुमने मुझे था भेजा!
प्रतिबंधों के उस युग मे प्रिय
रखा गया न मुझसे सहेजा!!
मन पे संयम का पहरा था,जिसे हटाया तुम्हारे कारन!!
आँगन के कचनार की हमने
जीभर सेवा की थी मिल कर!
अब वो मुझसे पूछ रहा है
क्यों तुम बिखर रहे तिल-तिल कर
कहता वो तुलसी-चौरे से दौनों घर के सूने आँगन !!
गिरीष बिल्लोरे मुकुल
About the poet

गिरीष बिल्लोरे मुकुल

View profile & all 18 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like