क्या पता उसी में चली गई हों वे आख़िरी तीलियाँ भी !
तुम्हें कितनी बार कहा है जिसे बुहारो उसे सम्भाल करभी रक्खा करो ।
और झाड़ू को यूँ उल्टा खड़ा मत किया करो ।
मैं यूँ कहता हूँ मानो उसने इस घर में रहना शुरू कर दिया है ।
और हाँ, ये तीलियाँ मुझे सिर्फ़ सिगरेट जलाने के लिए ही नहीं चाहिए होतीं ।
समझीं !








