कभी सूरत जो मुझे आ के दिखा जाते हो

Ghulam Bhik NairangGhulam Bhik Nairang26 Sept 1876 – 16 Oct 1952

1 min read · 12.6K reads

कभी सूरत जो मुझे आ के दिखा जाते हो

दिन मिरी ज़ीस्त के कुछ और बढ़ा जाते हो

इक झलक तुम जो लब-ए-बाम दिखा जाते हो

दिल पे इक कौंदती बिजली सी गिरा जाते हो

मेरे पहलू में तुम आओ ये कहाँ मेरे नसीब

ये भी क्या कम है तसव्वुर में तो आ जाते हो

ताज़ा कर जाते हो तुम दिल में पुरानी यादें

ख़्वाब-ए-शीरीं से तमन्ना को जगा जाते हो

इतनी हम को भी दिखाते हो मसीहा-नफ़सी

हसरत-ए-मुर्दा को आ आ के जिला जाते हो

निगह-ए-लुत्फ़ में जादू है तुम्हारी जानाँ

सारे शिकवे-गिले इक पल में भुला जाते हो

शोला-ए-तूर से तू वादी-ए-ऐमन ही जला

तुम जहाँ आते हो इक आग लगा जाते हो

है तो 'नैरंग' वही इश्क़ का रोना-धोना

इन्ही बातों में नया रंग दिखा जाते हो

Ghulam Bhik Nairang
About the poet

Ghulam Bhik Nairang

Syed Ghulam Bhik Nairang (26 September 1876 – 16 October 1952), also known as Mir Nairang, was a distinguished lawyer, a poet and a prominent Pakistan Movement leader. He held the office of Deputy Leader, from 1938 to 1942, with the All-India Muslim League in…

View profile & all 9 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like