आलू

घनश्याम कुमार देवांशघनश्याम कुमार देवांश2 Sept 1986

1 min read · 12.4K reads

दिनदहाड़े वह मिट्टी की जेब से निकला

और सपनों के रास्ते मेरी नींद में चला आया

वह जिस रास्ते से गुज़रता हुआ

मेरी नींद में पहुँचा

वह यूरोप में औद्योगिक क्रांति का युग है

जिसे उसने भूख से अकेले बचा लिया था

जब मौत और मज़दूर के बीच

वह अपनी अपार सेना के साथ

अकेला डट गया था

आज वह ज़मीन छोड़कर

सपने में चला आया है

और यह एक ख़तरनाक बात है।

घनश्याम कुमार देवांश
About the poet

घनश्याम कुमार देवांश

View profile & all 44 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

कुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजभूमिहीनभूख के शिकार पर निकले ये शिकारीएकदम मुकम्मल आदमी हैं— हुकुम ठाकुरआओ मिट्टी-मिट्टी खेलेंहमें आँतों से सोचना होता हैसुबह और शाम की पालियों में कटता दिन— हुकुम ठाकुरसपनों की लाशेंशायद हम एक ऐसी दुनिया से विदा लेंगे जहाँ,क़ातिल ख़ुद से ही बरी कर लेता है ख़ुद को।— फ़रीद ख़ाँमेरा यह शब्दसमूह(तरुण कवियों के हाथ में)स्वप्न-वाटिका छूकर आते हुए मेरे इन शब्दों में जीवन-धारा की सुषमा— हीरेन भट्टाचार्यपृथ्वी मेरी कवितामेरी क़लम लोहार के हाथ का हथौड़ा, ठोंक-पीट कर बनाता हूँ शब्दकिसान के फाल जैसा पैना; हलरेखा में सोने की सीता,— हीरेन भट्टाचार्य