तुम कहां हो - घनश्याम चन्द्र गुप्त

घनश्याम चन्द्र गुप्तघनश्याम चन्द्र गुप्त2 Sept 1946

4 min read · 12.4K reads

तुम कहां हो

तुम कहां हो
खो गये क्या तुम
पराये हो गये क्या तुम
तुम्हारी याद में मैंने बहुत आँसू बहाये
तुम न आये

तुम कहां हो
ढूंढती हूँ मैं तुम्हें हर फूल में, हर पात में
सौन्दर्य के प्रतिनिधि सुकोमल गात में
पर तुम नहीं हो दृष्टिगोचर सांध्यदीपित गेह में
तुम खो गये हो क्यों अंधेरी रात में
क्या तुम मिलोगे भोर के उस स्वप्न में
इस व्यग्रता में पलक झपकने न पाये
तुम न आये

तुम कहां हो
ढूंढती है बस तुम्हें ही दृष्टि मेरी
तुम हुए ओझल नयन से
शून्य मानों हो गई है सृष्टि मेरी
मैं समर्पित देह से, मन-प्राण से
प्रियतम, मुझे स्वीकार लो
मैं खोजती अवलम्ब, तुम हो त्राण से
रह मौन कितने गीत मैंने वन्दना के गुनगुनाये
तुम न आये
घनश्याम चन्द्र गुप्त
About the poet

घनश्याम चन्द्र गुप्त

View profile & all 12 Poems / Stories

More from घनश्याम चन्द्र गुप्त

  1. तुम असीम - घनश्याम चन्द्र गुप्त

    रूप तुम्हारा, गंध तुम्हारी, मेरा तो बस स्पर्श मात्र हैलक्ष्य तुम्हारा, प्राप्ति तुम्हारी, मेरा तो संघर्ष मात्र है

    12.4K reads
  2. समोसे - घनश्याम चन्द्र गुप्त

    बहुत बढ़ाते प्यार समोसेखा लो, खा लो यार समोसे

    12.4K reads
  3. अर्द्ध-उन्मीलित नयन - घनश्याम चन्द्र गुप्त

    अर्द्ध-उन्मीलित नयन, स्वप्निल, प्रहर भर रात रहतेअधर कम्पित, संकुचित, मानो अधूरी बात कहते

    12.4K reads
  4. मुझे आपसे प्यार हो गया - घनश्याम चन्द्र गुप्त

    मुझे आप से प्यार हो गयामुझे आप से प्यार हो गया

    12.3K reads
  5. मुझे आपसे प्यार नहीं है - घनश्याम चन्द्र गुप्त

    मुझे आपसे प्यार नहीं हैमुझे आपसे प्यार नहीं है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like