अर्द्ध-उन्मीलित नयन - घनश्याम चन्द्र गुप्त

घनश्याम चन्द्र गुप्तघनश्याम चन्द्र गुप्त2 Sept 1946

4 min read · 12.4K reads

अर्द्ध-उन्मीलित नयन, स्वप्निल, प्रहर भर रात रहते
अधर कम्पित, संकुचित, मानो अधूरी बात कहते
बात रहती है अधूरी
आस रहती है अधूरी
श्वास पूरे, पर अधूरी प्यास रहती है अधूरी
इस अधूरी प्यास को ही स्वप्न की सौगात कहते
अधर कम्पित, संकुचित, मानो अधूरी बात कहते

स्वप्न की परतें खुलीं तो सत्य के समकक्ष पाया
भीड़ छँटते ही अकेलापन निडर हो निकट आया
छोड़ सब मेले-झमेले
साधना-पथ पर अकेले
सत्य में ही स्वप्न को भी बुन अनोखे खेल खेले
निमिष भर में युगों के आघात-प्रत्याघात सहते
अधर कम्पित, संकुचित, मानो अधूरी बात कहते

अर्द्ध-उन्मीलित नयन, स्वप्निल, प्रहर भर रात रहते
अधर कम्पित, संकुचित, मानो अधूरी बात कहते
घनश्याम चन्द्र गुप्त
About the poet

घनश्याम चन्द्र गुप्त

View profile & all 12 Poems / Stories

More from घनश्याम चन्द्र गुप्त

  1. तुम असीम - घनश्याम चन्द्र गुप्त

    रूप तुम्हारा, गंध तुम्हारी, मेरा तो बस स्पर्श मात्र हैलक्ष्य तुम्हारा, प्राप्ति तुम्हारी, मेरा तो संघर्ष मात्र है

    12.4K reads
  2. समोसे - घनश्याम चन्द्र गुप्त

    बहुत बढ़ाते प्यार समोसेखा लो, खा लो यार समोसे

    12.4K reads
  3. मुझे आपसे प्यार हो गया - घनश्याम चन्द्र गुप्त

    मुझे आप से प्यार हो गयामुझे आप से प्यार हो गया

    12.4K reads
  4. मुझे आपसे प्यार नहीं है - घनश्याम चन्द्र गुप्त

    मुझे आपसे प्यार नहीं हैमुझे आपसे प्यार नहीं है

    12.4K reads
  5. भरी बज़्म में मीठी झिड़की - घनश्याम चन्द्र गुप्त

    हर दाने पर मोहर लगी है किसने किसका खाया रेफिर भी उसका हक बनता है जिसने इसे उगाया रे

    12.4K reads