मुझे आपसे प्यार हो गया - घनश्याम चन्द्र गुप्त

घनश्याम चन्द्र गुप्तघनश्याम चन्द्र गुप्त2 Sept 1946

7 min read · 12.4K reads

मुझे आप से प्यार हो गया

मुझे आप से प्यार हो गया
एक नहीं, दो बार हो गया

पहली बार हुआ था तब जब हमने ली थी चाट-पकौड़ी
तुमने मेरे दोने में से आधी पूरी, एक कचौड़ी,
एक इमरती, आधा लड्डू, आलू छोड़ समोसा सारा,
कुल्फी का कुल्हड़, इकलौता रसगुल्ला औ’ शक्करपारा

लेकर जतलाया था जैसे मुझ पर कुछ उपकार हो गया
और तुम्हारा मेरी हृदय-तिजोरी पर अधिकार हो गया

मुझे आप से प्यार हो गया
एक नहीं, दो बार हो गया

और दूसरी बार हुआ जब मंगवाई थी कोका-कोला
प्यार बढ़ाने का निश्चय कर बोतल के ढक्कन को खोला
एक सींक से दो चुस्की ले बोतल मैंने तुम्हें थमाई
सींक फेंककर तुमने झट से बाकी की इल्लत निपटाई

यह तो सिर्फ बानगी थी, फिर ऐसा बारम्बार हो गया
हंसी खेल की बातें थीं, फिर जीवन का व्यवहार हो गया

मुझे आप से प्यार हो गया
एक नहीं, सौ बार हो गया

शयन-कक्ष में बहुत लगन से मैंने सुन्दर सेज सजाई
तुमने आते ही उस पर कुछ लक्ष्मण-रेखा सी दिखलाई
हाय राम अब कैसे होगा, दो क्षण तो यह चिन्ता व्यापी
पलक झपकते सीमाओं का उल्लंघन स्वीकार हो गया

किसके हिस्से में क्या आया जब यह बात भुला दी हमने
तब हमने सब कुछ ही पाया सहज प्रेम-व्यापार हो गया

मुझे आप से प्यार हो गया
यूं मेरा उद्धार हो गया

- घनश्याम
७ अगस्त, २०११
 
घनश्याम चन्द्र गुप्त
About the poet

घनश्याम चन्द्र गुप्त

View profile & all 12 Poems / Stories

More from घनश्याम चन्द्र गुप्त

  1. तुम असीम - घनश्याम चन्द्र गुप्त

    रूप तुम्हारा, गंध तुम्हारी, मेरा तो बस स्पर्श मात्र हैलक्ष्य तुम्हारा, प्राप्ति तुम्हारी, मेरा तो संघर्ष मात्र है

    12.4K reads
  2. समोसे - घनश्याम चन्द्र गुप्त

    बहुत बढ़ाते प्यार समोसेखा लो, खा लो यार समोसे

    12.4K reads
  3. अर्द्ध-उन्मीलित नयन - घनश्याम चन्द्र गुप्त

    अर्द्ध-उन्मीलित नयन, स्वप्निल, प्रहर भर रात रहतेअधर कम्पित, संकुचित, मानो अधूरी बात कहते

    12.4K reads
  4. मुझे आपसे प्यार नहीं है - घनश्याम चन्द्र गुप्त

    मुझे आपसे प्यार नहीं हैमुझे आपसे प्यार नहीं है

    12.4K reads
  5. भरी बज़्म में मीठी झिड़की - घनश्याम चन्द्र गुप्त

    हर दाने पर मोहर लगी है किसने किसका खाया रेफिर भी उसका हक बनता है जिसने इसे उगाया रे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like