रहा गर कोई ता क़यामत सलामत - ग़ालिब

ग़ालिबग़ालिब27 Sept 1797 – 15 Sept 1869

4 min read · 12.4K reads

रहा गर कोई ता क़यामत सलामत
फिर इक रोज़ मरना है हज़रत सलामत

जिगर को मिरे इश्क़-ए-खूँ-नाबा-मशरब
लिखे है ख़ुदावंद-ए-नेमत सलामत

अलर्रग़्मे दुश्मन शहीद-ए-वफ़ा हूँ
मुबारक मुबारक सलामत सलामत

नहीं गर ब-काम-ए-दिल-ए-ख़स्ता गर्दूं
तमाशा-ए-नैरंग-ए-सूरत सलामत

दो-आलम की हस्ती पे ख़त्त-ए-फ़ना खींच
दिल-ओ-दस्त-ए-अरबाब-ए-हिम्मत सलामत

नहीं गर ब-काम-ए-दिल-ए-ख़स्ता गर्दूं
जिगर-ख़ाइ-ए-जोश-ए-हसरत सलामत

न औरों की सुनता न कहता हूँ अपनी
सर-ए-ख़स्ता ओ शोर-ए-वहशत सलामत

वुफ़ूर-ए-वफ़ा है हुजूम-ए-बला है
सलामत मलामत मलामत सलामत

न फ़िक्र-ए-सलामत न बीम-ए-मलामा
ज़-ख़ुद-रफ़्तगी-हा-ए-हैरत सलामत
ग़ालिब
About the poet

ग़ालिब

View profile & all 75 Poems / Stories

More from ग़ालिब

  1. दीवाने-ग़ालिब - ग़ालिब

    कभी गुमान कभी ए’तिबार बन के रहादयार-ए-चश्म मे वो इंतिज़ार बन के रहा

    12.4K reads
  2. अज़ मेहर ता-ब-ज़र्रा दिल-ओ-दिल है आइना - ग़ालिब

    अज़ मेहर ता-ब-ज़र्रा दिल-ओ-दिल है आइनातूती को शश जिहत से मुक़ाबिल है आइना

    12.4K reads
  3. अपना अहवाल-ए-दिल-ए-ज़ार कहूँ - ग़ालिब

    ये न थी हमारी क़िस्मत के विसाले यार [1]होताअगर और जीते रहते यही इन्तज़ार होता

    12.4K reads
  4. अफ़सोस कि दनदां का किया रिज़क़ फ़लक ने - ग़ालिब

    अफ़सोस कि दनदां का किया रिज़क़ फ़लक नेजिन लोगों की थी दर-ख़ुर-ए-अक़्द-ए-गुहर अंगुश्त

    12.4K reads
  5. असद हम वो जुनूँ-जौलाँ गदा-ए-बे-सर-ओ-पा हैं - ग़ालिब

    असद हम वो जुनूँ-जौलाँ गदा-ए-बे-सर-ओ-पा हैंकि है सर-पंजा-ए-मिज़्गान-ए-आहू पुश्त-ख़ार अपना

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like