फुटकर शेर - ग़ालिब

ग़ालिबग़ालिब27 Sept 1797 – 15 Sept 1869

3 min read · 12.4K reads

1.हज़ारों ख़्वाहिशें ऐसी कि हर ख़्वाहिश पर दम निकले
बहुत निकले मेरे अरमान लेकिन फिर भी कम निकले।

2.यही है आज़माना तो सताना किसको कहते हैं,
  अदू के हो लिए जब तुम तो मेरा इम्तहां क्यों हो।

3.हमको मालूम है जन्नत की हक़ीक़त लेकिन,
  दिल के खुश रखने को ग़ालिब ये ख़याल अच्छा है।

4.उनको देखे से जो आ जाती है मुँह पर रौनक,
  वो समझते हैं के बीमार का हाल अच्छा है।

5.इश्क़ पर जोर नहीं है ये वो आतिश ग़ालिब,
  कि लगाये न लगे और बुझाये न बुझे।
ग़ालिब
About the poet

ग़ालिब

View profile & all 75 Poems / Stories

More from ग़ालिब

  1. दीवाने-ग़ालिब - ग़ालिब

    कभी गुमान कभी ए’तिबार बन के रहादयार-ए-चश्म मे वो इंतिज़ार बन के रहा

    12.4K reads
  2. अज़ मेहर ता-ब-ज़र्रा दिल-ओ-दिल है आइना - ग़ालिब

    अज़ मेहर ता-ब-ज़र्रा दिल-ओ-दिल है आइनातूती को शश जिहत से मुक़ाबिल है आइना

    12.4K reads
  3. अपना अहवाल-ए-दिल-ए-ज़ार कहूँ - ग़ालिब

    ये न थी हमारी क़िस्मत के विसाले यार [1]होताअगर और जीते रहते यही इन्तज़ार होता

    12.4K reads
  4. अफ़सोस कि दनदां का किया रिज़क़ फ़लक ने - ग़ालिब

    अफ़सोस कि दनदां का किया रिज़क़ फ़लक नेजिन लोगों की थी दर-ख़ुर-ए-अक़्द-ए-गुहर अंगुश्त

    12.4K reads
  5. असद हम वो जुनूँ-जौलाँ गदा-ए-बे-सर-ओ-पा हैं - ग़ालिब

    असद हम वो जुनूँ-जौलाँ गदा-ए-बे-सर-ओ-पा हैंकि है सर-पंजा-ए-मिज़्गान-ए-आहू पुश्त-ख़ार अपना

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like