सोजें-पिनहाँ हो - फ़िराक़ गोरखपुरी

फ़िराक़ गोरखपुरीफ़िराक़ गोरखपुरी28 Sept 1896 – 3 Sept 1982

4 min read · 12.5K reads

सोज़े-पिनहाँ१ हो,चश्मे-पुरनम२ हो.
दिल में अच्छा-बुरा कोई ग़म हो.

फिर से तरतीब दें ज़माने को.
ऐ ग़में ज़िन्दगी मुनज़्ज़म३ हो.

इन्किलाब आ ही जाएगा इक रोज़.
और नज़्में-हयात४ बरहम५ हो.

ताड़ लेते हैं हम इशारा-ए-चश्म६.
और मुबहम७ हो, और मुबहम हो.

दर्द ही दर्द की दवा ना बन जाये.
ज़ख्म ही ज़ख्मे-दिल का मरहम हो.

वो कहाँ जाके अपनी प्यास बुझाए.
जिसको आबे- हयात८ सम९ हो.

कीजिये जो जी में आये फ़िराक़.
लेकिन उसकी खुशी मुकद्दम१० हो.

१. गुप्त पीड़ा २. सजल आंखे ३. संगठित ४. जीवन-व्यवस्था ५. अस्त - व्यस्त
६. आँखों का इशारा ७. अस्पष्ट ८. अमृत ९. विष १०. सर्वोपरि
फ़िराक़ गोरखपुरी
About the poet

फ़िराक़ गोरखपुरी

View profile & all 79 Poems / Stories

More from फ़िराक़ गोरखपुरी

  1. गुले-नग़मा - फ़िराक़ गोरखपुरी

    सिलसिले ख़्वाब के अश्कों से सँवरते कब हैंआज दरिया भी समुंदर में उतरते कब हैं

    12.4K reads
  2. बज्में जिन्दगी रंगे-शायरी - फ़िराक़ गोरखपुरी

    सिलसिले ख़्वाब के अश्कों से सँवरते कब हैंआज दरिया भी समुंदर में उतरते कब हैं

    12.4K reads
  3. सरगम - फ़िराक़ गोरखपुरी

    सिलसिले ख़्वाब के अश्कों से सँवरते कब हैंआज दरिया भी समुंदर में उतरते कब हैं

    12.4K reads
  4. जो बात है हद से बढ़ गयी है - फ़िराक़ गोरखपुरी

    जो बात है हद से बढ़ गयी हैवाएज़[1] के भी कितनी चढ़ गई है

    12.4K reads
  5. उमीदे-मर्ग कब तक - फ़िराक़ गोरखपुरी

    उमीदे-मर्ग कब तक ज़ि‍न्दगी का दर्दे-सर कब तकये माना सब्र करते हैं महब्बत में मगर कब तक

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like