ज़िंदगानी को अदम-आबाद ले जाने लगा - फ़ाज़िल जमीली

फ़ाज़िल जमीलीफ़ाज़िल जमीली

3 min read · 12.4K reads

ज़िंदगानी को अदम-आबाद ले जाने लगा
हर गुज़रता दिन किसी की याद ले जाने लगा

एक महफिल से उठाया है दिल-ए-ना-शाद ने
एक महफिल में दिल-ए-ना-शाद ले जाने लगा

किस तरफ़ से आ रहा है कारवाँ असबाब का
किस तरफ़ ये ख़ान-माँ-बर्बाद ले जाने लगा

इस सितारा मिल गया था रात की तमसील में
आसमानों तक मेरी फ़रियाद ले जाने लगा

मैं ही अपनी कै़द में था और मैं ही एक दिन
कर के अपने आप को आज़ाद ले जाने लगा
फ़ाज़िल जमीली
About the poet

फ़ाज़िल जमीली

View profile & all 17 Poems / Stories

More from फ़ाज़िल जमीली

  1. गुज़रती है जो दिल पर वो कहानी याद रखता हूँ - फ़ाज़िल जमीली

    गुज़रती है जो दिल पर वो कहानी याद रखता हूँमैं हर गुल-रंग चेहरे को ज़ुबानी याद रखता हूँ

    12.4K reads
  2. ख़िज़ाँ का रंग दरख़्तों पे आ के बैठ गया - फ़ाज़िल जमीली

    ख़िज़ाँ का रंग दरख़्तों पे आ के बैठ गयामैं तिलमिला के उठा फड़फड़ा के बैठ गया

    12.4K reads
  3. ख़्वाब में देख रहा हूँ के हक़ीक़त में उसे - फ़ाज़िल जमीली

    ख़्वाब में देख रहा हूँ के हक़ीक़त में उसेमैं कभी देख नहीं सकता मुसीबत में उसे

    12.4K reads
  4. मेरे होटों पे तेरे नाम की लरज़िश तो नहीं - फ़ाज़िल जमीली

    मेरे होटों पे तेरे नाम की लरज़िश तो नहींये जो आँखों में चमक है कोई ख़्वाहिश तो नहीं

    12.4K reads
  5. मेरे वजूद को परछाइयों ने तोड़ दिया - फ़ाज़िल जमीली

    मेरे वजूद को परछाइयों ने तोड़ दियामैं इस हिसार था तनहाइयों ने तोड़ दिया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like