सूरतों में, सरों में औरत है - फ़ाज़िल जमीली

फ़ाज़िल जमीलीफ़ाज़िल जमीली

6 min read · 12.4K reads

सूरतों में, सरों में औरत है ।
सब के सब मंज़रों में औरत है ।

दिलनशीं हैं जो मीर के निश्तर,
मीर के निश्तरों में औरत है ।

उठ के पहलू से दिल नहीं लगता,
कोई इन दिलबरों में औरत है ।

बाग़ हैं वो बहिश्त के सारे,
जितने सारे घरों में औरत है ।

हैं जो अँगड़ाइयाँ उड़ानों में,
कोई इन बे-परों में औरत है ।

मेरे दुश्मन शिकस्त है मेरी,
जो तेरे लश्करों में औरत है ।

कारख़ाना रिजाल का होगा,
अब जहाँ दफ़्तरों में औरत है ।

हमने भी इन बुतों को पूजा है,
जब सुना पत्थरों में औरत है ।

ये जो आसार हैं तमादूँ के,
दफ़्न इन खण्डहरों में औरत है ।

जल रहा है दिया दुआओं का,
मक़बरों, मन्दिरों में औरत है ।

फिर कोई सूरतों निसा आए
जादुओं-मंतरों में औरत है ।

रुह तक जो दवा चली आए,
कोई चारागरों में औरत है ।

कुफ़्र मुझसे सवाल करता है,
कोई पैग़म्बरों में औरत है ।

मैं जवाब में यह कह नहीं सकता
क्या कोई काफ़िरों में औरत है ?

किसी की रातें कहाँ महकती हैं,
कौनसे बिस्तरों में औरत है ?

पीसते हैं जो रात में आटा
कोई इन जन्दरों में औरत है ।
फ़ाज़िल जमीली
About the poet

फ़ाज़िल जमीली

View profile & all 17 Poems / Stories

More from फ़ाज़िल जमीली

  1. गुज़रती है जो दिल पर वो कहानी याद रखता हूँ - फ़ाज़िल जमीली

    गुज़रती है जो दिल पर वो कहानी याद रखता हूँमैं हर गुल-रंग चेहरे को ज़ुबानी याद रखता हूँ

    12.4K reads
  2. ख़िज़ाँ का रंग दरख़्तों पे आ के बैठ गया - फ़ाज़िल जमीली

    ख़िज़ाँ का रंग दरख़्तों पे आ के बैठ गयामैं तिलमिला के उठा फड़फड़ा के बैठ गया

    12.4K reads
  3. ख़्वाब में देख रहा हूँ के हक़ीक़त में उसे - फ़ाज़िल जमीली

    ख़्वाब में देख रहा हूँ के हक़ीक़त में उसेमैं कभी देख नहीं सकता मुसीबत में उसे

    12.4K reads
  4. मेरे होटों पे तेरे नाम की लरज़िश तो नहीं - फ़ाज़िल जमीली

    मेरे होटों पे तेरे नाम की लरज़िश तो नहींये जो आँखों में चमक है कोई ख़्वाहिश तो नहीं

    12.4K reads
  5. मेरे वजूद को परछाइयों ने तोड़ दिया - फ़ाज़िल जमीली

    मेरे वजूद को परछाइयों ने तोड़ दियामैं इस हिसार था तनहाइयों ने तोड़ दिया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like