मिसाल-ए-शम्मा जला हूँ धुआँ सा बिखरा हूँ - फ़ाज़िल जमीली

फ़ाज़िल जमीलीफ़ाज़िल जमीली

3 min read · 12.4K reads

मिसाल-ए-शम्मा जला हूँ धुआँ सा बिखरा हूँ
मैं इंतिज़ार की हर कैफियत से गुज़रा हूँ

सब अपने अपने दियों के असीर पाए गए
मैं चाँद बन के कई आँगनों में उतरा हूँ

कुछ और बढ़ गई बारिश में बे-बसी अपनी
न बाम से न किसी की गली से गुज़रा हूँ

पुकारती थी मुझे साहिलों की ख़ामोशी
मैं डूब डूब के जो बार बार उभरा हूँ

क्यूँ इतना मेरे ख़यालों में बस गया है कोई
कभी किसी के तसव्वुर से मैं भी गुज़रा हूँ

कोई तो आज मुझे आँख भर के देखेगा
मैं आज अपने लहू में नहा के निखरा हूँ
फ़ाज़िल जमीली
About the poet

फ़ाज़िल जमीली

View profile & all 17 Poems / Stories

More from फ़ाज़िल जमीली

  1. गुज़रती है जो दिल पर वो कहानी याद रखता हूँ - फ़ाज़िल जमीली

    गुज़रती है जो दिल पर वो कहानी याद रखता हूँमैं हर गुल-रंग चेहरे को ज़ुबानी याद रखता हूँ

    12.4K reads
  2. ख़िज़ाँ का रंग दरख़्तों पे आ के बैठ गया - फ़ाज़िल जमीली

    ख़िज़ाँ का रंग दरख़्तों पे आ के बैठ गयामैं तिलमिला के उठा फड़फड़ा के बैठ गया

    12.4K reads
  3. ख़्वाब में देख रहा हूँ के हक़ीक़त में उसे - फ़ाज़िल जमीली

    ख़्वाब में देख रहा हूँ के हक़ीक़त में उसेमैं कभी देख नहीं सकता मुसीबत में उसे

    12.4K reads
  4. मेरे होटों पे तेरे नाम की लरज़िश तो नहीं - फ़ाज़िल जमीली

    मेरे होटों पे तेरे नाम की लरज़िश तो नहींये जो आँखों में चमक है कोई ख़्वाहिश तो नहीं

    12.4K reads
  5. मेरे वजूद को परछाइयों ने तोड़ दिया - फ़ाज़िल जमीली

    मेरे वजूद को परछाइयों ने तोड़ दियामैं इस हिसार था तनहाइयों ने तोड़ दिया

    12.4K reads