दिलों के साथ रहेगी दिलों की तन्हाई - फ़ाज़िल जमीली

फ़ाज़िल जमीलीफ़ाज़िल जमीली

6 min read · 12.4K reads

दिलों के साथ रहेगी दिलों की तन्हाई ।
मिलेगी हम को फ़कत महफ़िलों की तन्हाई ।

तमाम उम्र चले फिर भी न तमाम रहे
कि दरमियाँ में थी फ़ासलों की तन्हाई ।

पड़ोसियों से मिलोगे तो जान जाओगे
समन्दरों-सी नहीं साहिलों की तन्हाई ।
 
जो उस बदन पर नुमायाँ हैं और पिन्हाँ हैं
कोई नहीं जान सका उन तिलों की तन्हाई ।
 
दिलों के गीत मशीनों के शोर में गुम हैं
फ़िज़ा में गूँज रही है मिलों की तन्हाई ।

मैं आप अपनी उदासी के साथ चलता रहा
मेरा सफ़र था फ़क़त गाफ़िलों की तन्हाई ।

बता रही हैं मेरे हाथ की लकीरें भी
मेरे नसीब में थी मंज़िलों की तन्हाई ।

           (2)

किसी की आँख में है काजलों की तन्हाई ।
सुलग रही है कहीं आँचलों की तन्हाई ।

मैं ख़ुशख़याल उसे बरखा की रुत समझ बैठा
बरस रही थीं कहीं बादलों की तन्हाई ।

हमारे शहर की रौनक नहीं वो पहले-सी
कि आ बसी है यहाँ जंगलों की तन्हाई ।

यहीं पड़ी हुई मिल जाएगी कहीं न कहीं
किसी के साथ में गुज़रें पलों की तन्हाई ।

मैं उसके खेमा-ए-ख़ुश ख़्वाब से निकल आया
बिछी हुई थी वहाँ मखमलों की तन्हाई ।
फ़ाज़िल जमीली
About the poet

फ़ाज़िल जमीली

View profile & all 17 Poems / Stories

More from फ़ाज़िल जमीली

  1. गुज़रती है जो दिल पर वो कहानी याद रखता हूँ - फ़ाज़िल जमीली

    गुज़रती है जो दिल पर वो कहानी याद रखता हूँमैं हर गुल-रंग चेहरे को ज़ुबानी याद रखता हूँ

    12.4K reads
  2. ख़िज़ाँ का रंग दरख़्तों पे आ के बैठ गया - फ़ाज़िल जमीली

    ख़िज़ाँ का रंग दरख़्तों पे आ के बैठ गयामैं तिलमिला के उठा फड़फड़ा के बैठ गया

    12.4K reads
  3. ख़्वाब में देख रहा हूँ के हक़ीक़त में उसे - फ़ाज़िल जमीली

    ख़्वाब में देख रहा हूँ के हक़ीक़त में उसेमैं कभी देख नहीं सकता मुसीबत में उसे

    12.4K reads
  4. मेरे होटों पे तेरे नाम की लरज़िश तो नहीं - फ़ाज़िल जमीली

    मेरे होटों पे तेरे नाम की लरज़िश तो नहींये जो आँखों में चमक है कोई ख़्वाहिश तो नहीं

    12.4K reads
  5. मेरे वजूद को परछाइयों ने तोड़ दिया - फ़ाज़िल जमीली

    मेरे वजूद को परछाइयों ने तोड़ दियामैं इस हिसार था तनहाइयों ने तोड़ दिया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like