दिलदारी-ए-जानाँ को लपकते चले जाएँ - फ़ाज़िल जमीली

फ़ाज़िल जमीलीफ़ाज़िल जमीली

6 min read · 12.4K reads

दिलदारी-ए-जानाँ को लपकते चले जाएँ ।
आँखों के कटोरे भी छलकते चले जाएँ ।

बारिश की तरह कोई बरसता रहे हम पर,
मिट्टी की तरह हम भी महकते चले जाएँ ।

जाना है अगर हमको तेरे ख़्वाब कदः तक
लाज़िम तो नहीं है भटकते चले जाएँ ।

खुल जाए ज़माने पे कभी अपनी अमीरी
कासे में जो सिक्के हैं ख़नकते चले जाएँ ।

कुछ तू है बता आज हमें चश्म-ए- गुरेजाँ
रुकते चले जाएँ कि सरकते चले जाएँ ।

आँखों में कोई चाँद उतरता चला जाए,
पलकों पे सितारे से चमकते चले जाएँ ।

उस हुस्न से वाबस्ता कुछ एहसास हैं ऐसे
दिल की तरह सीने में धड़कते चले जाएँ ।

ऐसा भी नहीं है कि उन आँखों से पिएँ कम
ऐसा भी नहीं है कि बहकते चले जाएँ ।

फिर साज़िश-ए-दरबाँ से हैं मोताद क़दम हम,
पैरों के ये घूँघरू नहीं छनकते चले जाएँ ।

यूँ हमसे बिछड़ने का सबब कोई तो होगा,
जाने का कोई नाम ही रखते चले जाएँ ।

हमने भी मौहब्बत से बहुत काम लिए हैं,
जाते हुए हमको भी परखते चले जाएँ ।

फ़ाज़िल तेरी ग़ज़लों में भी क्या आग भरी है
पढ़ते चले जाएँ तो दहकते चले जाएँ ।
फ़ाज़िल जमीली
About the poet

फ़ाज़िल जमीली

View profile & all 17 Poems / Stories

More from फ़ाज़िल जमीली

  1. गुज़रती है जो दिल पर वो कहानी याद रखता हूँ - फ़ाज़िल जमीली

    गुज़रती है जो दिल पर वो कहानी याद रखता हूँमैं हर गुल-रंग चेहरे को ज़ुबानी याद रखता हूँ

    12.4K reads
  2. ख़िज़ाँ का रंग दरख़्तों पे आ के बैठ गया - फ़ाज़िल जमीली

    ख़िज़ाँ का रंग दरख़्तों पे आ के बैठ गयामैं तिलमिला के उठा फड़फड़ा के बैठ गया

    12.4K reads
  3. ख़्वाब में देख रहा हूँ के हक़ीक़त में उसे - फ़ाज़िल जमीली

    ख़्वाब में देख रहा हूँ के हक़ीक़त में उसेमैं कभी देख नहीं सकता मुसीबत में उसे

    12.4K reads
  4. मेरे होटों पे तेरे नाम की लरज़िश तो नहीं - फ़ाज़िल जमीली

    मेरे होटों पे तेरे नाम की लरज़िश तो नहींये जो आँखों में चमक है कोई ख़्वाहिश तो नहीं

    12.4K reads
  5. मेरे वजूद को परछाइयों ने तोड़ दिया - फ़ाज़िल जमीली

    मेरे वजूद को परछाइयों ने तोड़ दियामैं इस हिसार था तनहाइयों ने तोड़ दिया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like