पाया-ए-ख़िश्त-ओ-ख़ज़फ और गोहर से ऊँचा - फ़ज़ा इब्न-ए-फ़ैज़ी

फ़ज़ा इब्न-ए-फ़ैज़ीफ़ज़ा इब्न-ए-फ़ैज़ी

5 min read · 12.4K reads

पाया-ए-ख़िश्त-ओ-ख़ज़फ और गोहर से ऊँचा
क़द यहाँ बे-हुनरी का है हुनर से ऊँचा

एक दिन ग़र्क़ न कर दे तुझे ये सैल-ए-वजूद
देख हो जाए न पानी कहीं सर से ऊँचा

माँगता किस से मुझे संग-ए-सर-अफ़राजी दे
कोई दरवाज़ा तो होता तेरे दर से ऊँचा

हम-क़दम है तपिश-ए-जाँ तो पहुँच जाऊँगा
एक दो जस्त में दीवार-ए-शजर से ऊँचा

एक बिगड़ी हुई तमसील हैं सारे चेहरे
कोई मंज़र नहीं मेयार-ए-नज़र से ऊँचा

धूप उतरी तो सिमटना पड़ा ख़ुद में उस को
एक साया के जो था अपने शजर से ऊँचा

बुलबुला उठने को उट्ठा तो मगर बे-चारा
रख सका ख़ुद को न दरिया के भँवर से ऊँचा

कैसी पस्ती में ये दुनिया ने बसाया है मुझे
नज़र आता है हर इक घर मेरे घर से ऊँचा

वो कहाँ से ये तख़य्युल के उफ़ुक लाएगा
आसमाँ अब भी नहीं है मेरे सर से ऊँचा

ख़ाक-ए-शिबली से ख़मीर अपना भी उट्ठा है ‘फज़ा’
नाम उर्दू का हुआ है इसी घर से ऊँचा
फ़ज़ा इब्न-ए-फ़ैज़ी
About the poet

फ़ज़ा इब्न-ए-फ़ैज़ी

View profile & all 12 Poems / Stories

More from फ़ज़ा इब्न-ए-फ़ैज़ी

  1. बहुत जुमूद था बे-हौसलों में क्या करता - फ़ज़ा इब्न-ए-फ़ैज़ी

    बहुत जुमूद था बे-हौसलों में क्या करतान लगती आग तो मैं जंगलों में क्या करता

    12.4K reads
  2. हाथ फैलाओं तो सूरज भी सियाही देगा - फ़ज़ा इब्न-ए-फ़ैज़ी

    हाथ फैलाओं तो सूरज भी सियाही देगाकौन इस दौर में सच्चों की गवाही देगा

    12.4K reads
  3. हर इक क़यास हक़ीक़त से दूर-तर निकला - फ़ज़ा इब्न-ए-फ़ैज़ी

    हर इक क़यास हक़ीक़त से दूर-तर निकलाकिताब का न कोई दर्स मोअतबर निकला

    12.4K reads
  4. ज़बीं पे गर्द है चेहरा ख़राश में डूबा - फ़ज़ा इब्न-ए-फ़ैज़ी

    ज़बीं पे गर्द है चेहरा ख़राश में डूबाहुआ ख़राब जो अपनी तलाश में डूबा

    12.4K reads
  5. खुला न मुझ से तबीअत का था बहुत गहरा - फ़ज़ा इब्न-ए-फ़ैज़ी

    खुला न मुझ से तबीअत का था बहुत गहराहज़ार उस से रहा राबता बहुत गहरा

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीये बुत जो हम ने दोबारा बना के रक्खा हैये बुत जो हम ने दोबारा बना के रक्खा हैइसी ने हम को तमाशा बना के रक्खा है— मुनव्वर रानाख़फ़ा होना ज़रा सी बात पर तलवार हो जानाख़फ़ा होना ज़रा सी बात पर तलवार हो जानामगर फिर ख़ुद-ब-ख़ुद वो आप का गुलनार हो जाना— मुनव्वर रानाअम्मी का चूल्हामैं उस समय की बात कर रहा हूँ जब कोयले के चूल्हे जलते थे,और छप्पर से धुँआ उठता था।— फ़रीद ख़ाँचोरजेबें आपकी हैंहाथ चोरों के— हरि मृदुल