खुला न मुझ से तबीअत का था बहुत गहरा - फ़ज़ा इब्न-ए-फ़ैज़ी

फ़ज़ा इब्न-ए-फ़ैज़ीफ़ज़ा इब्न-ए-फ़ैज़ी

5 min read · 12.4K reads

खुला न मुझ से तबीअत का था बहुत गहरा
हज़ार उस से रहा राबता बहुत गहरा

बस इस क़दर के ये हिजरत की उम्र कट जाए
न मुझ ग़रीब से रख सिलसिला बहुत गहरा

सब अपने आईने उस ने मुझी को सौंप दिए
उसे शिकस्त का एहसास था बहुत गहरा

मुझे तिलिस्मि समझता था वो सराबों का
बढ़ा जो आगे समुंदर मिला बहुत गहरा

शदीद प्यास के आलम में डूबने से बचा
क़दह तो क्या मुझे क़तरा लगा बहुत गहरा

तु उस की ज़द में जो आया तो डूब जाएगा
ब-क़द्र-ए-आब है हर आइना बहुत गहरा

मिलेंगे राह में तुझ को चराग़ जलते हुए
कहीं कहीं है मेरा नक़्श-ए-पा बहुत गहरा

तलाश-ए-मानी-ए-मक़सूद इतनी सहल न थी
मैं लफ़्ज़ लफ़्ज़ उतरता गया बहुत गहरा

जो बात जान-ए-सुख़न थी वही रही ओझल
लिया तो उस ने मेरा जाएज़ा बहुत गहरा

क़दीम होते हुए मुझ से भी जदीद है वो
असर है उस पे मेरे दौर का बहुत गहरा

‘फज़ा’ हमें तो है काफ़ी यही ख़ुमार-ए-वजूद
है बे-शराब भी हासिल नशा बहुत गहरा
फ़ज़ा इब्न-ए-फ़ैज़ी
About the poet

फ़ज़ा इब्न-ए-फ़ैज़ी

View profile & all 12 Poems / Stories

More from फ़ज़ा इब्न-ए-फ़ैज़ी

  1. बहुत जुमूद था बे-हौसलों में क्या करता - फ़ज़ा इब्न-ए-फ़ैज़ी

    बहुत जुमूद था बे-हौसलों में क्या करतान लगती आग तो मैं जंगलों में क्या करता

    12.4K reads
  2. हाथ फैलाओं तो सूरज भी सियाही देगा - फ़ज़ा इब्न-ए-फ़ैज़ी

    हाथ फैलाओं तो सूरज भी सियाही देगाकौन इस दौर में सच्चों की गवाही देगा

    12.4K reads
  3. हर इक क़यास हक़ीक़त से दूर-तर निकला - फ़ज़ा इब्न-ए-फ़ैज़ी

    हर इक क़यास हक़ीक़त से दूर-तर निकलाकिताब का न कोई दर्स मोअतबर निकला

    12.4K reads
  4. ज़बीं पे गर्द है चेहरा ख़राश में डूबा - फ़ज़ा इब्न-ए-फ़ैज़ी

    ज़बीं पे गर्द है चेहरा ख़राश में डूबाहुआ ख़राब जो अपनी तलाश में डूबा

    12.4K reads
  5. लहू ही कितना है जो चश्म-ए-तर से निकलेगा - फ़ज़ा इब्न-ए-फ़ैज़ी

    लहू ही कितना है जो चश्म-ए-तर से निकलेगायहाँ भी काम न अर्ज़-ए-हुनर से निकलेगा

    12.4K reads