हाथ फैलाओं तो सूरज भी सियाही देगा - फ़ज़ा इब्न-ए-फ़ैज़ी

फ़ज़ा इब्न-ए-फ़ैज़ीफ़ज़ा इब्न-ए-फ़ैज़ी

3 min read · 12.4K reads

हाथ फैलाओं तो सूरज भी सियाही देगा
कौन इस दौर में सच्चों की गवाही देगा

सोज़-ए-अहसास बहुत है इसे कम-तर मत जान
यही शोला तुझे बालीदा-निगाही देगा

यूँ तो हर शख़्स ये कहता है खरा सोना हूँ
कौन किस रूप में है वक़्त बता ही देगा

हूँ पुर-उम्मीद के सब आस्तीं रखते हैं यहाँ
कोई ख़ंजर तो मेरी प्यास बुझा ही देगा

शब गुज़ीदा को तेरे इस की ख़बर ही कब थी
दिन जो आएगा ग़म-ए-ला-मुतनाही देगा

आईना साफ़ दिल इतना भी नहीं अब कि तुम्हें
अस्ल चेहरे के ख़त ओ ख़ाल दिखा ही देगा

तेरे हाथों का क़लम है जो असा-ए-दरवेश
यही एक दिन मुझे ख़ुर्शीद-कुलाही देगा
फ़ज़ा इब्न-ए-फ़ैज़ी
About the poet

फ़ज़ा इब्न-ए-फ़ैज़ी

View profile & all 12 Poems / Stories

More from फ़ज़ा इब्न-ए-फ़ैज़ी

  1. बहुत जुमूद था बे-हौसलों में क्या करता - फ़ज़ा इब्न-ए-फ़ैज़ी

    बहुत जुमूद था बे-हौसलों में क्या करतान लगती आग तो मैं जंगलों में क्या करता

    12.4K reads
  2. हर इक क़यास हक़ीक़त से दूर-तर निकला - फ़ज़ा इब्न-ए-फ़ैज़ी

    हर इक क़यास हक़ीक़त से दूर-तर निकलाकिताब का न कोई दर्स मोअतबर निकला

    12.4K reads
  3. ज़बीं पे गर्द है चेहरा ख़राश में डूबा - फ़ज़ा इब्न-ए-फ़ैज़ी

    ज़बीं पे गर्द है चेहरा ख़राश में डूबाहुआ ख़राब जो अपनी तलाश में डूबा

    12.4K reads
  4. खुला न मुझ से तबीअत का था बहुत गहरा - फ़ज़ा इब्न-ए-फ़ैज़ी

    खुला न मुझ से तबीअत का था बहुत गहराहज़ार उस से रहा राबता बहुत गहरा

    12.4K reads
  5. लहू ही कितना है जो चश्म-ए-तर से निकलेगा - फ़ज़ा इब्न-ए-फ़ैज़ी

    लहू ही कितना है जो चश्म-ए-तर से निकलेगायहाँ भी काम न अर्ज़-ए-हुनर से निकलेगा

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like