बहुत जुमूद था बे-हौसलों में क्या करता - फ़ज़ा इब्न-ए-फ़ैज़ी

फ़ज़ा इब्न-ए-फ़ैज़ीफ़ज़ा इब्न-ए-फ़ैज़ी

4 min read · 12.4K reads

बहुत जुमूद था बे-हौसलों में क्या करता
न लगती आग तो मैं जंगलों में क्या करता

इक इम्तिहान-ए-वफ़ा है ये उम्र भर का अज़ाब
खड़ा न रहता अगर ज़लज़लों में क्या करता

हो चोब गीली तो आख़िर जलाए कौन उस को
मैं तुझ को याद बुझे वलवलों में क्या करता

मेरी तमाम हरारत ज़मीं का वरसा है
ये आफ़ताब तेरे बादलों में क्या करता है

अब इस क़दर भी तरफ़-दार मैं नहीं उस का
हिमायत उस की ग़लत-फै़सलों में क्या करता

ये लोग वो हैं जो बे-जुर्म संग-सार हुए
हरीफ़ रह के तेरे मनचलों में क्या करता

मैं उस के चेहरे की रंगत नहीं जो उड़ न सकूँ
समेट कर वो मुझे आँचलों में क्या करता

अदब से राबता दानिश का जानता ही नहीं
उलझ के वो भी मेरे मसअलों में क्या करता

न रास आई कभी मुझ को बज़्म-ए-कम-नज़राँ
‘फ़जा’ भी बैठ के न पागलों में क्या करता
फ़ज़ा इब्न-ए-फ़ैज़ी
About the poet

फ़ज़ा इब्न-ए-फ़ैज़ी

View profile & all 12 Poems / Stories

More from फ़ज़ा इब्न-ए-फ़ैज़ी

  1. हाथ फैलाओं तो सूरज भी सियाही देगा - फ़ज़ा इब्न-ए-फ़ैज़ी

    हाथ फैलाओं तो सूरज भी सियाही देगाकौन इस दौर में सच्चों की गवाही देगा

    12.4K reads
  2. हर इक क़यास हक़ीक़त से दूर-तर निकला - फ़ज़ा इब्न-ए-फ़ैज़ी

    हर इक क़यास हक़ीक़त से दूर-तर निकलाकिताब का न कोई दर्स मोअतबर निकला

    12.4K reads
  3. ज़बीं पे गर्द है चेहरा ख़राश में डूबा - फ़ज़ा इब्न-ए-फ़ैज़ी

    ज़बीं पे गर्द है चेहरा ख़राश में डूबाहुआ ख़राब जो अपनी तलाश में डूबा

    12.4K reads
  4. खुला न मुझ से तबीअत का था बहुत गहरा - फ़ज़ा इब्न-ए-फ़ैज़ी

    खुला न मुझ से तबीअत का था बहुत गहराहज़ार उस से रहा राबता बहुत गहरा

    12.4K reads
  5. लहू ही कितना है जो चश्म-ए-तर से निकलेगा - फ़ज़ा इब्न-ए-फ़ैज़ी

    लहू ही कितना है जो चश्म-ए-तर से निकलेगायहाँ भी काम न अर्ज़-ए-हुनर से निकलेगा

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like