लहू ही कितना है जो चश्म-ए-तर से निकलेगा - फ़ज़ा इब्न-ए-फ़ैज़ी

फ़ज़ा इब्न-ए-फ़ैज़ीफ़ज़ा इब्न-ए-फ़ैज़ी

5 min read · 12.4K reads

लहू ही कितना है जो चश्म-ए-तर से निकलेगा
यहाँ भी काम न अर्ज़-ए-हुनर से निकलेगा

हर एक शख़्स है बे-सम्तियों की धुँद में गुम
बताए कौन के सूरज किधर से निकलेगा

करो जो कर सको बिखरे हुए वजूद को जमा,
के कुछ न कुछ तो ग़ुबार-ए-सफ़र से निकलेगा

मैं अपने आप से मिल कर हुआ बहुत मायूस
ख़बर थी गर्म के वो आज घर से निकलेगा

है बर्फ़ बर्फ़ अभी मेरे अहद की रातें
उफ़क़ जलेंगे तो शोला सहर से निकलेगा

ये क्या खबर थी के ऐ रंज-ए-राएगाँ-नफ़सी
धुआँ भी सीना-ए-अल-ए-नज़र से निकलेगा

मेरी ज़मीं ने ख़ला में भी खींच दी दीवार
तू आसमाँ सही किस रह-गुज़र से निकलेगा

तमाम लोग इसी हसरत में धूप धूप जले
कभी तो साया घनेरे शजर से निकलेगा

समो न तारों में मुझ को के हूँ वो सैल-ए-नवा
जो ज़िंदगी के लब-ए-मोतबर से निकलेगा

फिरा हूँ कासा लिए लफ़्ज लफ़्ज के पीछे
तमाम उम्र ये सौदा न सर से निकलेगा

‘फ़जा’ मता-ए-क़लम को सँभाल कर रक्खो
के आफ़ताब इसी दुर्ज-ए-गोहर से निकलेगा
फ़ज़ा इब्न-ए-फ़ैज़ी
About the poet

फ़ज़ा इब्न-ए-फ़ैज़ी

View profile & all 12 Poems / Stories

More from फ़ज़ा इब्न-ए-फ़ैज़ी

  1. बहुत जुमूद था बे-हौसलों में क्या करता - फ़ज़ा इब्न-ए-फ़ैज़ी

    बहुत जुमूद था बे-हौसलों में क्या करतान लगती आग तो मैं जंगलों में क्या करता

    12.4K reads
  2. हाथ फैलाओं तो सूरज भी सियाही देगा - फ़ज़ा इब्न-ए-फ़ैज़ी

    हाथ फैलाओं तो सूरज भी सियाही देगाकौन इस दौर में सच्चों की गवाही देगा

    12.4K reads
  3. हर इक क़यास हक़ीक़त से दूर-तर निकला - फ़ज़ा इब्न-ए-फ़ैज़ी

    हर इक क़यास हक़ीक़त से दूर-तर निकलाकिताब का न कोई दर्स मोअतबर निकला

    12.4K reads
  4. ज़बीं पे गर्द है चेहरा ख़राश में डूबा - फ़ज़ा इब्न-ए-फ़ैज़ी

    ज़बीं पे गर्द है चेहरा ख़राश में डूबाहुआ ख़राब जो अपनी तलाश में डूबा

    12.4K reads
  5. खुला न मुझ से तबीअत का था बहुत गहरा - फ़ज़ा इब्न-ए-फ़ैज़ी

    खुला न मुझ से तबीअत का था बहुत गहराहज़ार उस से रहा राबता बहुत गहरा

    12.4K reads