नज़्म - नज़्म

फ़र्ख़न्दा रज़वीफ़र्ख़न्दा रज़वी

1 min read · 12.4K reads

वो शख़्स ख़िज़ाँ के मौसम में

अक्सर इक शख़्स ख़िज़ाँ के मौसम में

याद बहुत आता है

जब उदासियाँ मुझ को घेरती हैं

सब्ज़ पत्ते अपना रंग बदलने लगते हैं

जिस वक़्त उफ़ुक़ के बिस्तर में

चाँद की किरनें सोती हैं

तब शाख़ें बरहना हो जाती हैं

उन शाख़ों के जिस्मों को

शबनम छूने लगती हैं

उन उजड़ी उजड़ी शाख़ों से

तेज़ हवाएँ

लिपट लिपट कर रोती हैं

जब अंधेरा अपनी बाँहों में रात को ले कर

रुख़्सत होता है

ख़िज़ाँ के मौसम जैसा जब दिल होने लगता है

तब अक्सर वो शख़्स याद बहुत आने लगता है

फ़र्ख़न्दा रज़वी
About the poet

फ़र्ख़न्दा रज़वी

View profile & all 14 Poems / Stories

More from फ़र्ख़न्दा रज़वी

  1. करूँ तुझ से बेवफ़ाई ये कभी रवा नहीं था

    करूँ तुझ से बेवफ़ाई ये कभी रवा नहीं थाउसे बेवफ़ा न कहना कि वो बेवफ़ा नहीं था

    12.4K reads
  2. धूप का नाम जो है साया तो साया ही सही

    धूप का नाम जो है साया तो साया ही सहीआप कहते हैं अगर ऐसा तो ऐसा ही सही

    12.4K reads
  3. उम्र भर की दोस्ती का हाँ भरम रक्खा न था

    उम्र भर की दोस्ती का हाँ भरम रक्खा न थाबा'द मुद्दत के खुला मुझ पे कि वो मेरा न था

    12.4K reads
  4. दिल का आलम भी हुआ है आलम-ए-हू की तरह

    दिल का आलम भी हुआ है आलम-ए-हू की तरहआँख में तू हर घड़ी रहता है आँसू की तरह

    12.4K reads
  5. कम ही होते हैं मुक़द्दर के सिकंदर चेहरे

    कम ही होते हैं मुक़द्दर के सिकंदर चेहरेकितने मुरझाए हैं इन चेहरों के अंदर चेहरे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like