इक सितारों भरी रात - नज़्म

फ़र्ख़न्दा रज़वीफ़र्ख़न्दा रज़वी

1 min read · 12.4K reads

इक सितारों से भरी ख़्वाब सी महकार सी रात

लॉन में बिखरी हुई चाँद की बेकल किरनें

वक़्त साकिन था या लम्हा था कोई ठहरा हुआ

ज़ेहन में सिमटी हुई सोच उभरने सी लगी

आँख झपकी तो मैं क्या देखती हूँ

वुसअ'त-ए-शब पे वो छाया हुआ तन्हा तन्हा

मुझ को अपना सा लगा

मेरी जानिब किसी बढ़ते हुए इक साए ने

मुझ को चौंका सा दिया

मेरे और चाँद के माबैन वो हाइल सा हुआ

प्यार आँखों में बहुत ख़्वाब सजाए उस ने

और कुछ याद नहीं रस्म मोहब्बत की मुझे

फिर उसी लम्हे मिरे ज़ेहन के इक गोशे में

एक अनजाने से एहसास ने अंगड़ाई ली

मिलने वाले के बिछड़ने की घड़ी बाक़ी है

इन रूसूमात की इक और कड़ी बाक़ी है

और ऐसा ही हुआ

फिर वही चाँद वही मैं हूँ वही दर्द की रात

फ़र्ख़न्दा रज़वी
About the poet

फ़र्ख़न्दा रज़वी

View profile & all 14 Poems / Stories

More from फ़र्ख़न्दा रज़वी

  1. करूँ तुझ से बेवफ़ाई ये कभी रवा नहीं था

    करूँ तुझ से बेवफ़ाई ये कभी रवा नहीं थाउसे बेवफ़ा न कहना कि वो बेवफ़ा नहीं था

    12.4K reads
  2. धूप का नाम जो है साया तो साया ही सही

    धूप का नाम जो है साया तो साया ही सहीआप कहते हैं अगर ऐसा तो ऐसा ही सही

    12.4K reads
  3. उम्र भर की दोस्ती का हाँ भरम रक्खा न था

    उम्र भर की दोस्ती का हाँ भरम रक्खा न थाबा'द मुद्दत के खुला मुझ पे कि वो मेरा न था

    12.4K reads
  4. दिल का आलम भी हुआ है आलम-ए-हू की तरह

    दिल का आलम भी हुआ है आलम-ए-हू की तरहआँख में तू हर घड़ी रहता है आँसू की तरह

    12.4K reads
  5. कम ही होते हैं मुक़द्दर के सिकंदर चेहरे

    कम ही होते हैं मुक़द्दर के सिकंदर चेहरेकितने मुरझाए हैं इन चेहरों के अंदर चेहरे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्याययीशुरोमी सैनिकों ने तुम्हें अपशब्द कहेक्योंकि उनके आका के पास— प्रताप सोमवंशीजीभअपयश के कितने मुहावरे हैं उसके नामलंबी, काली, चटोरी और क्या- क्या— प्रताप सोमवंशीहड्डी का दर्दहल्के पीलेपन-युक्त सफ़ेद हड्डियों के जोड़चटख़ रहे हैं— भगतसिंह सोनी