हमसे तन्हाई के मारे नहीं देखे जाते
बिन तेरे चाँद-सितारे नहीं देखे जाते
हारना दिन का है मंज़ूर मगर जाने-अज़ीज़
हमसे गेसू[1] तेरे हारे नहीं देखे जाते
जिनकी आहट से बँधी थी मेरे दिल की धड़कन
उन निगाहों के इशारे नहीं देखे जाते
माहे-कामिल[2] भी जिसे देख के सजदे में गिरे[3]
आँख में उसकी सितारे[4] नहीं देखे जाते








