इससे पहले के बात टल जाए - फ़रहत शहज़ाद

फ़रहत शहज़ादफ़रहत शहज़ाद

2 min read · 12.4K reads

इससे पहले के बात टल जाए
आओ एक दौर और चल जाए

आँसुओं से भरी हुई आँखें
रोशनी जिस तरह पिघल जाए

दिल वो नादान शोख़ बच्चा है
आग छूने पे जो मचल जाए

तुझको पाने की आस के फल से
ज़िंदगी की रिदा न ढल जाए

बख़्त मौसम हवा का रुख़ जाना
कौन जाने के कब बदल जाए
फ़रहत शहज़ाद
About the poet

फ़रहत शहज़ाद

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like