एक तो चेहरा ऐसा हो - फ़रहत शहज़ाद

फ़रहत शहज़ादफ़रहत शहज़ाद

2 min read · 12.4K reads

एक तो चेहरा ऐसा हो
मेरे लिए जो सजता हो

शाम ढले एक दरवाज़ा
राह मेरी भी तकता हो

मेरा दुःख वो समजेगा
मेरी तरह जो तनहा हो

एक सुहाना मुस्तकबिल
ख़ाब सा जैसे देखा हो

अब शहज़ाद वो दीपक है
जो तूफ़ान में जलता हो
फ़रहत शहज़ाद
About the poet

फ़रहत शहज़ाद

View profile & all 22 Poems / Stories