नवाह-ए-जाँ में किसी के उतरना चाहा था - फ़राग़ रोहवी

फ़राग़ रोहवीफ़राग़ रोहवी16 Sept 1956

4 min read · 12.4K reads

नवाह-ए-जाँ में किसी के उतरना चाहा था
ये जुर्म मैं ने बस इक बार करना चाहा था

जो बुत बनाऊँगा तेरा तो हाथ होंगे क़लम
ये जानते हुए जुर्माना भरना चाहा था

बग़ैर उस के भी अब देखिए मैं ज़िंदा हूँ
वो जिस के साथ कभी मैं ने मरना चाहा था

शब-ए-फ़िराक़ अजल की थी आरज़ू मुझ को
ये रोज़ रोज़ तो मैं ने न मरना चाहा था

कशीद इत्र किया जा रहा है अब मुझ से
कि मुश्क बन के फ़ज़ा में बिखरना चाहा था

उस एक बात पे नाराज़ हैं सभी सूरज
कि मैं ने उन सा उफ़ुक़ पर उभरना चाहा था

लगा रहा है जो शर्तें मिरी उड़ानों पर
मिरे परों को उसी ने कतरना चाहा था

उसी तरफ़ है ज़माना भी आज महव-ए-सफ़र
‘फ़राग़’ मैं ने जिधर से गुज़रना चाहा था
फ़राग़ रोहवी
About the poet

फ़राग़ रोहवी

View profile & all 9 Poems / Stories

More from फ़राग़ रोहवी

  1. देखा जो आईना तो मुझे सोचना पड़ा - फ़राग़ रोहवी

    देखा जो आईना तो मुझे सोचना पड़ाख़ुद से न मिल सका तो मुझे सोचना पड़ा

    12.4K reads
  2. हमारे साथ उम्मीद-ए-बहार तुम भी करो - फ़राग़ रोहवी

    हमारे साथ उम्मीद-ए-बहार तुम भी करोइस इंतिज़ार के दरिया को पार तुम भी करो

    12.4K reads
  3. जिस दिन से कोई ख़्वाहिश-ए-दुनिया नहीं रखता - फ़राग़ रोहवी

    जिस दिन से कोई ख़्वाहिश-ए-दुनिया नहीं रखतामैं दिल में किसी बात का खटका नहीं रखता

    12.4K reads
  4. कभी हरीफ़ कभी हम-नवा हमीं ठहरे - फ़राग़ रोहवी

    कभी हरीफ़ कभी हम-नवा हमीं ठहरेकि दुश्मनों के भी मुश्किल-कुशा हमीं ठहरे

    12.4K reads
  5. कभी न सोचा था मैं ने उड़ान भरते हुए - फ़राग़ रोहवी

    कभी न सोचा था मैं ने उड़ान भरते हुएकि रंज होगा ज़मीं पर मुझे उतरते हुए

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like