मैं एक बूँद समुंदर हुआ तो कैसे हुआ - फ़राग़ रोहवी

फ़राग़ रोहवीफ़राग़ रोहवी16 Sept 1956

4 min read · 12.4K reads

मैं एक बूँद समुंदर हुआ तो कैसे हुआ
ये मोजज़ा मिरे अंदर हुआ तो कैसे हुआ

ये भेद सब पे उजागर हुआ तो कैसे हुआ
कि मेरे दिल में तिरा घर हुआ तो कैसे हुआ

न चाँद ने किया रौशन मुझे न सूरज ने
तो मैं जहाँ में मुनव्वर हुआ तो कैसे हुआ

न आस-पास चमन है न गुल-बदन कोई
हमारा कमरा मोअŸार हुआ तो कैसे हुआ

ज़रा सी बात पे इक ग़म-गुसार के आगे
मैं अपने आपे से बाहर हुओ तो कैसे हुआ

सुलगते सहरा मे तूफ़ाँ का सामना था मुझे
ये मारका जो हुआ सर हुआ तो कैसे हुआ

वो जंग हार के मुझ से ये पूछता है कि मैं
बग़ैर तेग़ मुज़फ़्फ़र हुआ तो कैसे हुआ

सुना है अम्न-परस्तों का वो इलाक़ा है
वहीं शिकार कबूतर हुआ तो कैसे हुआ
फ़राग़ रोहवी
About the poet

फ़राग़ रोहवी

View profile & all 9 Poems / Stories

More from फ़राग़ रोहवी

  1. देखा जो आईना तो मुझे सोचना पड़ा - फ़राग़ रोहवी

    देखा जो आईना तो मुझे सोचना पड़ाख़ुद से न मिल सका तो मुझे सोचना पड़ा

    12.4K reads
  2. हमारे साथ उम्मीद-ए-बहार तुम भी करो - फ़राग़ रोहवी

    हमारे साथ उम्मीद-ए-बहार तुम भी करोइस इंतिज़ार के दरिया को पार तुम भी करो

    12.4K reads
  3. जिस दिन से कोई ख़्वाहिश-ए-दुनिया नहीं रखता - फ़राग़ रोहवी

    जिस दिन से कोई ख़्वाहिश-ए-दुनिया नहीं रखतामैं दिल में किसी बात का खटका नहीं रखता

    12.4K reads
  4. कभी हरीफ़ कभी हम-नवा हमीं ठहरे - फ़राग़ रोहवी

    कभी हरीफ़ कभी हम-नवा हमीं ठहरेकि दुश्मनों के भी मुश्किल-कुशा हमीं ठहरे

    12.4K reads
  5. कभी न सोचा था मैं ने उड़ान भरते हुए - फ़राग़ रोहवी

    कभी न सोचा था मैं ने उड़ान भरते हुएकि रंज होगा ज़मीं पर मुझे उतरते हुए

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like