कारवाँ गुज़रा किया हम रहगुज़र देखा किये - फ़ानी बदायूनी

फ़ानी बदायूनी / Sootradharफ़ानी बदायूनी / Sootradhar13 Sept 1879

3 min read · 12.4K reads


करवाँ गुज़रा किया हम रहगुज़र[1] देखा किये
हर क़दम पर नक़्श-ए-पा-ए- राहबर[2] देखा किये

यास जब छाई उम्मीदें हाथ मल कर रह गईं
दिल की नब्ज़ें छुट गयीं और चारागर[3] देखा किये

रुख़[4] मेरी जानिब[5] निगाह-ए-लुत्फ़[6] दुश्मन की तरफ़
यूँ उधर देखा किये गोया[7] इधर देखा किये

दर्द-मंदाने-वफ़ा की हाये रे मजबूरियाँ
दर्दे-दिल देखा न जाता था मगर देखा किये

तू कहाँ थी ऐ अज़ल[8] ! ऐ नामुरादों की मुराद !
मरने वाले राह तेरी उम्र भर देखा किये


फ़ानी बदायूनी / Sootradhar
About the poet

फ़ानी बदायूनी / Sootradhar

फ़ानी बदायूनी / Sootradhar

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like