वो आश्ना-ए-मंज़िल-ए-इरफ़ाँ हुआ नहीं

फ़ना बुलंदशहरीफ़ना बुलंदशहरी

1 min read · 12.4K reads

वो आश्ना-ए-मंज़िल-ए-इरफ़ाँ हुआ नहीं

जिस को तिरे करम का सहारा मिला नहीं

देखा बहुत निगाह-ए-तलब को मिला नहीं

तुम से तुम ही हो तुम सा कोई दूसरा नहीं

जाऊँ तो उठ के जाऊँ कहाँ तेरे दर से मैं

तेरे सिवा किसी को भी दिल मानता नहीं

तेरा करम मता-ए-दो-आलम मिरे लिए

तेरा करम रहे तो दो-आलम में क्या नहीं

दस्त-ए-तलब बढ़े तो मिले फिर करम की भीक

उन की अता ने ये भी गवारा किया नहीं

मैं भी फ़क़ीर-ए-दर हूँ मुझे भी नवाज़ दो

मायूस कोई दर से तुम्हारे गया नहीं

तकमील बंदगी न हुई मुझ से ऐ 'फ़ना'

जब तक दर-ए-हबीब पे सज्दा किया नहीं

फ़ना बुलंदशहरी
About the poet

फ़ना बुलंदशहरी

मूल नाम : हनीफ़ मोहम्मद संबंधी : क़मर जलालवी (गुरु)

View profile & all 49 Poems / Stories

More from फ़ना बुलंदशहरी

  1. मेरे रश्क-ए-क़मर तू ने पहली नज़र जब नज़र से मिलाई मज़ा आ गया

    मेरे रश्क-ए-क़मर तू ने पहली नज़र जब नज़र से मिलाई मज़ा आ गयाबर्क़ सी गिर गई काम ही कर गई आग ऐसी लगाई मज़ा आ गया

    12.4K reads
  2. आँख उट्ठी मोहब्बत ने अंगड़ाई ली दिल का सौदा हुआ चाँदनी रात में

    आँख उट्ठी मोहब्बत ने अंगड़ाई ली दिल का सौदा हुआ चाँदनी रात मेंउन की नज़रों ने कुछ ऐसा जादू किया लुट गए हम तो पहली मुलाक़ात में

    12.5K reads
  3. है कहाँ का इरादा तुम्हारा सनम किस के दिल को अदाओं से बहलाओगे

    है कहाँ का इरादा तुम्हारा सनम किस के दिल को अदाओं से बहलाओगेसच बताओ के इस चाँदनी रात में किस से वा'दा किया है कहाँ जाओगे

    12.4K reads
  4. दिल बुतों पे निसार करते हैं

    दिल बुतों पे निसार करते हैंकुफ़्र को पाएदार करते हैं

    12.4K reads
  5. किस तरह छोड़ दूँ ऐ यार मैं चाहत तेरी

    किस तरह छोड़ दूँ ऐ यार मैं चाहत तेरीमेरे ईमान का हासिल है मोहब्बत तेरी

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like