इश्क़ मिन्नतकशे-क़रार नहीं - फ़ैज़ अहमद फ़ैज़

फ़ैज़ अहमद फ़ैज़फ़ैज़ अहमद फ़ैज़13 Sept 1911 – 20 Sept 1984

3 min read · 12.4K reads

इश्क़ मिन्नतकशे-क़रार[1] नहीं
हुस्न मज़बूरे-इंतज़ार नहीं

तेरी रंजिश की इंतिहा मालूम
हसरतों का मिरी शुमार नहीं

अपनी नज़रें बिखेर दे साक़ी
मय ब‍अंदाज़ः-ए-ख़ुमार[2] नहीं

ज़ेरे-लब है अभी तबस्सुमे-दोस्त
मुन्तशिर[3] जल्वः-ए-बहार नहीं

अपनी तकमील[4] कर रहा हूँ मैं
वरनः तुझसे तो मुझको प्यार नहीं

चारः-ए-इंतज़ार[5] कौन करे
तेरी नफ़रत भी उस्तवार नहीं

फ़ैज़ ज़िंदा रहें वो हैं तो सही
क्या हुआ गर वफ़ाशेआर[6] नहीं
फ़ैज़ अहमद फ़ैज़
About the poet

फ़ैज़ अहमद फ़ैज़

View profile & all 149 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like