ढाका से वापसी पर - फ़ैज़ अहमद फ़ैज़

फ़ैज़ अहमद फ़ैज़फ़ैज़ अहमद फ़ैज़13 Sept 1911 – 20 Sept 1984

3 min read · 12.4K reads

हम केः ठहरे अजनबी इतनी मदारातों[1] के बाद
फिर बनेंगे आशना[2] कितनी मुलाक़ातों के बाद

कब नज़र में आयेगी बे-दाग़ सब्ज़े की बहार
ख़ून के धब्बे धुलेंगे कितनी बरसातों के बाद

थे बहुत बे-दर्द लम्हे ख़त्मे-दर्दे-इश्क़[3] के
थीं बहुत बे-मह्‍र[4] सुब्हें मह्‍रबाँ रातों के बाद

दिल तो चाहा पर शिकस्ते-दिल[5] ने मोहलत[6] ही न दी
कुछ गिले-शिकवे भी कर लेते, मुनाजातों[7] के बाद

उनसे जो कहने गए थे “फ़ैज़” जाँ सदक़ा[8] किए
अनकही ही रह गई वो बात सब बातों के बाद
फ़ैज़ अहमद फ़ैज़
About the poet

फ़ैज़ अहमद फ़ैज़

View profile & all 149 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like