सुन हव्वा की बेटी - नज़्म

फ़हमीदा रियाज़फ़हमीदा रियाज़28 Sept 1946 – 21 Sept 2018

1 min read · 12.4K reads

कोई दिन ऐसा भी आया क्या

तुम जी पाई हो अपने लिए

तुम मर पाई हो अपने लिए

कभी खुल कर हँसना सीखा हो

किसी ख़्वाब को छू कर देखा हो

जागी हो अपनी सुब्हों में

कभी सोई अपनी आँख से तुम

डाली हो अपनी झोली में

कभी चाहत अपने हिस्से की

कभी तन्हाई के प्याले में

कोई लम्हा अमृत जैसा भी

कभी रूह के सहरा में गूँजा

कोई नाम ख़ुदा से प्यारा भी

कभी ज़ंग-आलूद किवाड़ों पर

किसी गीत ने कोई दस्तक दी

कभी गूँगे बहरे लम्हों में

आसेब कोई हम-ज़ाद कोई

कभी दिल का बोझ उतारा भी

कोई दिन ऐसा भी आया क्या

तुम जी पाई हो अपने लिए

तुम मर पाई हो अपने लिए

फ़हमीदा रियाज़
About the poet

फ़हमीदा रियाज़

View profile & all 63 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like