मरती हुई चिट्ठी

एन. गोपिएन. गोपि

1 min read · 12.4K reads

फ़ोन में क्या रखा है

मन के सन्नाटे के सिवा?

बार-बार पढ़ने पर भी नष्ट न होने वाले ताड़-पत्र-सा

बक्से में नीचे छिपाए गए कोहिनूर-सा

नित्य-हरित-स्वप्न का प्रकाश है चिट्ठी।

एक मील चलकर जाने पर

डाकघर में मिल जाता था एक कार्ड

सैकड़ों एकड़ में छितराए जाने वाले बीजों की तरह नहीं

छोटी-सी जगह में ज्वार बनकर उगते थे अक्षर

उँगलियाँ सपनों के प्रकाश से उज्ज्वलित होती थीं

डाकिये जैसा सुंदर पुरुष

संसार में कोई दूसरा नहीं होता था।

हम दोनों को उद्वेग की रेखा पर ठहराने वाले

उस मोतियों के पुल को किसने तोड़ा, प्रिये!

माँ के लिए मनीऑर्डर से ज़्यादा

चिट्ठी ही ऑक्सीजन-सी लगती है न!

बादल, तारे, चंद्रमा

सबको लिए आसमान ही बन जाता था

सुंदर चिट्ठी

हमें यह क्या हो गया है?

मन के सूने मंदिरों में

भावनाओं का क्या दिवाला निकल गया?

सफलताओं की ख़ुशबू में घिरकर

क्या बचपन मुरझा गया?

काली स्याही फ़ीकी पड़ सकती है

पर रक्त-सरोवर में डुबोकर लिखे गए अक्षर

सचमुच के होते हैं।

‘कम्यूनिकेशन’ के शोर से घबराकर

कबूतर उड़ते चले जा रहे हैं

उन्हें पकड़कर रोकिए

‘हैलो’ के एक ही तीर से

रसार्द्र-जीवन के खज़ाने को मत नष्ट कीजिए।

एन. गोपि
About the poet

एन. गोपि

तेलुगु के प्रतिष्ठित कवि-समालोचक। तेलुगु के 'नानीलु' काव्य-छंद के जनक। साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित।

View profile & all 4 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीअलमारी से ख़त उस के पुराने निकल आएअलमारी से ख़त उस के पुराने निकल आएफिर से मिरे चेहरे पे ये दाने निकल आए— मुनव्वर रानाभुला पाना बहुत मुश्किल है सब कुछ याद रहता हैभुला पाना बहुत मुश्किल है सब कुछ याद रहता हैमोहब्बत करने वाला इस लिए बरबाद रहता है— मुनव्वर रानानानी का चश्माआसमान में टिम टिमाती नानी हँसती होंगी हमारे बचपने पर।हाँ!— फ़रीद ख़ाँगुल्लकमिट्टी का हैहाथ से छूटा नहीं, कि टूटा— हरीशचंद्र पांडे