उतरा हूँ बहुत काल के बाद
बराक के तट पर
सुबह की इस धुँधली वेला में
उछालता हूँ अंजलि भर पानी सिर पर
जिसे छुआ था पूर्वजों की चरण-धूलि ने।
आलिंगनबद्ध करता हूँ कसकर बीते इतिहास को
सैकड़ों वर्षों की स्मृति-किरण को।
विश्वास हुआ था कि बन गया हूँ पिताजी का पुत्र
कुछ पलों का ही सही।
लेकिन हाय—
पाया, पकड़ा हुआ हाथ में टूथ ब्रश व साबुन
पड़ा हुआ सैंडल रेट पर
भरा जाएगा कैसे पानी तुलसी-चौरे के लिए
तुलसी न उगने वाली अतिथिशाला रूपी
इस अपवित्र तन द्वारा?
बीते इतिहास की सेवा में लीन
समय की अशुद्ध उँगलियों द्वारा?








