मुक्तिगीत - द्विजेन्द्र द्विज

द्विजेन्द्र द्विजद्विजेन्द्र द्विज10 Sept 1962

3 min read · 12.4K reads

शहर के आतंकित होंठ
जब भी खुलते हैं
हवाओं में पसरता है भुतहा साया
तालियाँ पीटते है काले हाथ
और तुम्हारे आने का समाचार
स्याही-सा पुत जाता है मेरे चेहरे पर.

हर सुबह की रोशनी में
कुछ घोल देते हो तुम
वहशी हो जाती है दोपहर
कत्थई पड़ जाता है शाम का रंग
सुबह क सूरज छाप देता है
लाल सुर्ख़ियों भरा अख़बार
घर की दीवारें तोड़ने लगते हैं समाचार

सियाही मेरे चेहरे पर है
हाथों पर नहीं
अपने साफ़ हाथों से लिखूँगा
शहर का मुक्तिगीत.
द्विजेन्द्र द्विज
About the poet

द्विजेन्द्र द्विज

View profile & all 41 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like