असुविधा

डॉ. अजितडॉ. अजित9 Sept 1982

1 min read · 12.4K reads

सबसे मुश्किल था

तुम्हारे जीवन में असुविधा की तरह

टँगा होना

मगर अपने पाँव का काँटा

कभी नहीं निकाल पाते ख़ुद

इसलिए पीठ कर ली तुम्हारी तरफ़

तुम्हें भूल गया ऐसा कोई दावा नहीं मेरा

तुमनें मुझे याद रखा इसका भी नहीं पता

पता है तो बस एक बात

दूरियाँ उतनी ठीक होती हैं कि

इनकी आदत न पड़े

अगर एक बार पड़ जाती है तो फिर

कभी नहीं मिल पाते

दो बिछड़े हुए लोग।

डॉ. अजित
About the poet

डॉ. अजित

नई पीढ़ी के सुपरिचित कवि-गद्यकार। मूल नाम : अजित सिंह तोमर जन्म : 09/09/1982 | शामिली, उत्तर प्रदेश

View profile & all 24 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like