पहली प्रेम प्रार्थना - दीपिका केशरी

दीपिका केशरीदीपिका केशरी27 Sept 1988

2 min read · 12.4K reads

प्रेम में उसने प्रार्थनाएं की
कि उसकी स्मृति में मात्र एक पुरुष रहे
वो बस उसे चाहे,
उम्र की दराज से उङती संख्याओं ने
उसकी स्मृतियों को धो दिया
अब उसे याद है प्रेम पर उसे स्मरण नहीं
कि वो एक कौन सा पुरुष था
उसका नाम क्या था
जिसके प्रेम में उसने पहली प्रेम प्रार्थना की थी !
दीपिका केशरी
About the poet

दीपिका केशरी

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like